• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जमानतदारों के सत्यापन के बाद होगी कश्मीरी छात्रों की रिहाई

जमानतदारों के सत्यापन के बाद होगी कश्मीरी छात्रों की रिहाई

आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने पाकिस्तान की जीत पर मनाया था जश्न

April 21, 2022
in Crime, Education, National, News

आगरा। आरबीएस इंजीनियर कॉलेज में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाया था। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। उच्च न्यायालय ने तीनों छात्रों की जमानत याचिका स्वीकार की थी। एक-एक लाख रुपये के मुचलका भरने पर रिहाई के आदेश दिए थे। मगर, स्थानीय स्तर पर जमानतदार नहीं मिले। स्थानीय स्तर पर जमानतदार नहीं मिलने के बाद कश्मीर में रहने वाले छह रिश्तेदारों ने जमानतनामा दाखिल किया है।

बता दें कि 24 अक्तूबर 2021 को टी-20 विश्व कप क्रिकेट मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था। पाकिस्तान ने भारत को मैच में हराया था। इसके बाद आरबीएस इंजीनियरिंग में पढ़ने वाले छात्रों ने हॉस्टल में जीत का जश्न मनाया था। इस बात की उनकी चैटिंग भी वायरल हुई थी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के हंगामा करने के बाद तीनों छात्रों के खिलाफ जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने तीनों छात्रों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजे गए थे।

कश्मीरी छात्रों के अधिवक्ता मधुबन दत्त चतुर्वेदी ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने कश्मीरी छात्रों की ओर से प्रस्तुत जमानत याचिका को स्वीकृत कर लिया था। उनकी रिहाई के आदेश किए थे। इसके लिए एक छात्र को दो जमानतदार देने थे। एक-एक लाख रुपये का मुचलका भरा जाना था। इस तरह छह जमानतदार के दस्तावेज लगाए जाने थे। आगरा में कोई जमानतदार नहीं मिला। इसके बाद कश्मीर के छह रिश्तेदारों ने जमानतनामा दाखिल किया  है।

Previous Post

एत्माद्दौला में शादी से पहले दूल्हा हुआ गायब

Next Post

मेले का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक के जूते हुए चोरी

Related Posts

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

Next Post
मेले का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक के जूते हुए चोरी

मेले का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक के जूते हुए चोरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस कमिश्नर ने आईपीएस सूरज राय को बनाया डीसीपी सिटी

पुलिस कमिश्नर ने आईपीएस सूरज राय को बनाया डीसीपी सिटी

June 24, 2023

डॉक्टर साहब लड्डू गोपाल जी का हाथ टूट गया है जल्दी इलाज कर दो

November 19, 2021
सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से की जा रही थी ठगी

सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से की जा रही थी ठगी

December 1, 2025
सदर पुलिस ने रात भर हवालात में रखने के बाद छोड़ दिए पशु चोर !

सदर पुलिस ने रात भर हवालात में रखने के बाद छोड़ दिए पशु चोर !

October 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.