भोपाल/उज्जैन। मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी चुनाव को लेकर अभी से प्लानिंग में जुट गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर से बीजेपी हिंदुत्व को केंद्र में रखकर ही पूरा चुनाव प्रचार का खाका तैयार करेगी। हालांकि इस बार हिंदुत्व के मुद्दे को यूपी विधानसभा की तर्ज पर प्रयोग में लाया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर वोटरों को जाति के बंधन से ऊपर उठकर एकजुट होने के लिए अयोध्या और वाराणसी में मंदिर और कॉरिडोर निर्माण के मुद्दे को जोरशोर से प्रचारित किया था। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर निर्माण को अपने चुनाव प्रचार के केंद्र में रख सकती है। यही वजह है कि इसके लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा गया है।
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के अंदर सर्वमान्य नेता और चेहरा हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए बीजेपी पीएम मोदी को क्यों बुलाना चाहती है। इसकी मुख्य वजह यह है कि बीजेपी उज्जैन कॉरिडोर का लाभ ना केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश में लेना चाहती है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि मौजूदा दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरे हैं। पीएम मोदी हिंदुओं की आस्था से जुड़ा कोई भी काम करेंगे तो उसक इम्पैक्ट पूरे देश में होगा। इतना ही नहीं, हिंदुत्व के प्रतीक चिन्हों पर पीएम मोदी कुछ भी बोलते हैं तो उसका अलग प्रभाव होता है। बीजेपी इस बात को बखूबी समझती है, इसलिए पार्टी चाहती है कि अगर पीएम मोदी महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करते हैं तो इसका लाभ ना केवल 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दिख सकता है।
कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...











