• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
योगी ने सभी मंत्रियों, अफसरों से कहा-तीन माह के अंदर अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करें, केशव मौर्य को आगरा मंडल की जिम्मेदारी सौंपी

योगी ने सभी मंत्रियों, अफसरों से कहा-तीन माह के अंदर अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करें, केशव मौर्य को आगरा मंडल की जिम्मेदारी सौंपी

April 26, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने दूसरे कार्यकाल का एक माह पूरा कर लिया है। इसके साथ ही प्रदेश में शासन व्यवस्था एक बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने की योजना पर कार्य शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक आज हुई। इसमें तमाम मंत्रियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि सभी मंत्रियों को अपनी संपत्ति की घोषणा करनी होगी। परिजनों की संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक करना होगा। इसके अलावा मंत्रियों को मंडल बांट दिए गए हैं। यहां पर उन्हें जाकर विकास योजनाओं और सरकार के कार्यक्रमों के जमीन पर लागू होने की स्थिति की जानकारी लेनी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मंडल के प्रभारी बनाए गए हैं।

मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के आचरण की शुचिता बहुत जरूरी है। इस भावना के तहत मंत्री पद की शपथ लेने वालों को शपथ ग्रहण के तीन माह के भीतर अपना और परिवार के सदस्यों की सभी चल और अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करनी होगी। उन्होंने साफ कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत मंत्रियों को निर्धारित आचार संहिता का पालन पूरी निष्ठा से करना चाहिए। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी लोकसेवकों यानी आईएएस और पीसीएस अधिकारियों और उनके परिजनों की संपत्ति भी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है। इसे आनलाइन पोर्टल पर जारी किया जाएगा, ताकि आमलोग आसानी से देख सकें। सीएम योगी के निर्देश में केंद्र में चल रही पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों की झलक साफ तौर पर देखी जा सकती है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिया है कि शासन व्यवस्था से अपने परिवार के लोगों को अलग रखें। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में उनके परिवार के सदस्यों का कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। हमें अपने आचरण से आदर्श प्रस्तुत करना होगा। सीएम ने कहा कि कैबिनेट के समक्ष सभी विभागों की सांगठनिक व्यवस्था से सभी लोग अवगत हो चुके हैं। आगामी 100 दिन, 6 माह, 1 साल, 2 साल और 5 साल की कार्ययोजना का प्रजेंटेशन भी हो चुका है। अब इसे जमीन पर उतारने का समय है। उन्होंने सभी मंत्रियों को विभागीय अधिकारियों का इसके लिए मार्गदर्शन करने का निर्देश दिया।
सीएम योगी ने कहा कि तीन सदस्यीय टीम को मंडलों का जायजा लेने के क्रम में एक जनपद में कम से कम 24 घंटे रहना अनिवार्य होगा। टीम का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ मंत्रियों को कम से कम दो जिलों का भ्रमण करने की जिम्मेदारी गई है। शेष मंत्री सुविधानुसार एक-एक जिले की जिम्मेदारी ले सकते हैं। मंडलों के भ्रमण के क्रम में मंत्री समूह को एक मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का निर्देश दिया गया है। इसमें जनपदों को वर्चुअली जोड़ा जा सकेगा। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जरूर शामिल करने पर सीएम योगी ने जोर दिया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंत्री समूहों को पूर्व जनप्रतिनिधियों, संगठन और विचार परिवार के सदस्यों के साथ भी बैठक का निर्देश दिया गया है। उनके विचार, समस्या और सुझावों पर सीएम ने ध्यान देने की बात कही। मंडल स्तरीय समीक्षा बैठकों में विभागीय प्रजेंटेशन भी देखा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूसरे कार्यकाल के दौरान मंत्रियों को जनता के साथ सीधे संवाद पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान मंत्री समूह जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करें। इससे जनता से सीधा संवाद होगा। साथ ही, किसी एक विकास खंड या तहसील का औचक निरीक्षण भी इस दौरान करने के निर्देश दिए गए हैं। दलित और मलीन बस्ती में सहभोज कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण और गुणवत्ता की जांच की भी बात  कही। भ्रमण के दौरान शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात का भी कार्यक्रम रखने का निर्देश दिया है।

Previous Post

आभूषण और नगदी लेकर दुल्हन हुई फरार

Next Post

प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत

Related Posts

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

September 29, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय...

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

Next Post
पीके हो सकते हैं कांग्रेस महासचिव, सोनिया दे सकती हैं रणनीति और गठबंधन का जिम्मा

प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

काम करने के लिए संभागीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के द्वारा मांगी जा रही थी दस लाख की रिश्वत, रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

काम करने के लिए संभागीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के द्वारा मांगी जा रही थी दस लाख की रिश्वत, रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

August 17, 2024
जिला पंचायत सदस्य और उसके साथी ने की एसएसपी के नाम पर वसूली

जिला पंचायत सदस्य और उसके साथी ने की एसएसपी के नाम पर वसूली

May 9, 2022
ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने पकड़े चोर, चोरी किया घी बरामद

ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने पकड़े चोर, चोरी किया घी बरामद

March 12, 2023
साइबर गैंग के 10 सदस्यों को साइबर सेल व सदर पुलिस ने दबोचा

साइबर गैंग के 10 सदस्यों को साइबर सेल व सदर पुलिस ने दबोचा

April 4, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
  • साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत
  • शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.