• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मोदी ने कहा- कुछ राज्य पेट्रोल-डीजल पर टैक्स नहीं घटा रहे, इससे जनता पर बोझ बढ़ा

मोदी ने कहा- कुछ राज्य पेट्रोल-डीजल पर टैक्स नहीं घटा रहे, इससे जनता पर बोझ बढ़ा

April 27, 2022
in Business, Economy, National, News

नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इसमें महामारी ओर यूक्रेन-रूस जंग के कारण देश की आर्थिक स्थिति पर हुए असर को लेकर भी चर्चा हुई। पीएम ने राज्यों से उनके हिस्से का टैक्स घटाने की अपील की है, ताकि जनता पर महंगाई का बोझ कम किया जा सके।
पीएम ने इस दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोधी राज्य सरकारों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतों का अंतर गिनाया। कहा- मुंबई में 120 रुपए लीटर पेट्रोल है, जबकि पड़ोस के ही केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव में यह 102 रुपए है। इसी तरह तमिलनाडु में 111 रुपए तो जयपुर में 118 रुपए लीटर है।
आज भारत की अर्थ व्यवस्थाओं में केंद्र और राज्य सरकारों के सामंजस्य पहले से ज्यादा आवश्यक है। युद्ध के माहौल में दिनों-दिन चुनौतियां लेकर आया है। ऐसे संकट के समय में केंद्र और राज्यों के बीच में तालमेल को बढ़ाना और अनिवार्य हो गया है। जैसे पेट्रोल-डीजल की कीमतों का विषय सबके सामने है। देशवासियों पर इनकी बढ़ती कीमतों का बोझ कम करने के लिए राज्यों से आग्रह किया था कि वे अपने यहां टैक्स कम करें, इसके बाद कुछ राज्यों ने तो टैक्स कम कर दिया, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने नागरिकों को इसका लाभ नहीं दिया, इसलिए इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें दूसरे राज्यों के मुकाबले ज्यादा हैं।
इसके पहले उन्होंने कहा- मैं सभी कोरोना वॉरियर्स की प्रशंसा करता हूं, जिस तरह उन्होंने अब तक अपना काम किया है। कुछ राज्यों में कोरोना के केस बढ़ते रहे हैं, लेकिन कोरोना की चुनौती टली नहीं है। इसकी गंभीर हालत हो सकती है। ये यूरोप में देख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कई देशों में केस सामने आए हैं। हमने हालात को नियंत्रण में रखा है। पिछले दो हफ्तों में केस बढ़ने से यह समझ आया है कि हमें अलर्ट रहना है। हमारे पास कुछ महीने पहले जो लहर आई, उससे हमने बहुत कुछ सीखा। सभी ओमिक्रॉन से सफलता से निपटे, मुकाबला किया। दो साल के भीतर देश ने हेल्थ इंफ्रस्ट्रक्चर से लेकर आक्सीजन तक पर काम किया। तीसरी लहर में हालात नहीं बिगड़े। इससे वैक्सीनेशन को मदद मिली। हर राज्य में वैक्सीन जन जन तक पहुंची। हर भारतीय के लिए गौरव की बात है आज कि 96 प्रतिशत आबादी को पहली डोज, 15 साल से ऊपर 85 प्रतिशत को दूसरी डोज लग चुकी है। आप समझते हैं कि वैक्सीन ही सबसे बड़ा कवच है। देश में लंबे समय बाद स्कूल खुले हैं ऐसे में केस बढ़ने से चिंता बढ़ रही है। मार्च में 12 से 14 के लिए, कल 6 से 12 के लिए कोवैक्सिन की परमिशन मिल गई है।

Previous Post

करंट से 2 बच्चों समेत 11 की मौत; घायलों से मिलने तंजावुर पहुंचेंगे स्टालिन

Next Post

प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना और पार्टी में खुली छूट चाहते थे प्रशांत लेकिन सोनिया पुत्रमोह में राहुल को ही चाहती थीं पार्टी अध्यक्ष

Related Posts

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

एसजीएसटी ने ग्राहक बनकर रिजॉर्ट में कर चोरी पकड़ी

एसजीएसटी ने ग्राहक बनकर रिजॉर्ट में कर चोरी पकड़ी

July 15, 2026

आगरा। राज्य वस्तु एवं सेवा कर ने ग्राहक बनकर जोया मैरिज लॉन की बुकिंग कराई। फर्म ने जीएसटी रिटर्न में...

40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी

40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी

July 14, 2026

आगरा। मंगलवार को खंदौली थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी से 40 लाख रुपए की लूट होने पर हड़कंप मच गया।...

आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा, 58 लाइसेंस रद्द, 14 थोक दवा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा, 58 लाइसेंस रद्द, 14 थोक दवा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

July 11, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एफएसडीए ने आगरा में नकली दवाओं, री-लेबलिंग और सरकारी आपूर्ति की दवाओं के अवैध कारोबार...

Next Post
प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना और पार्टी में खुली छूट चाहते थे प्रशांत लेकिन सोनिया पुत्रमोह में राहुल को ही चाहती थीं पार्टी अध्यक्ष

प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना और पार्टी में खुली छूट चाहते थे प्रशांत लेकिन सोनिया पुत्रमोह में राहुल को ही चाहती थीं पार्टी अध्यक्ष

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खेत में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

खेत में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

May 11, 2024
कुएं में गिरे पिल्ले को बचाने को दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

कुएं में गिरे पिल्ले को बचाने को दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

January 30, 2023
ताजनगरी में दिखी मेट्रो की पहली झलक

ताजनगरी में दिखी मेट्रो की पहली झलक

March 6, 2023
आगरा विकास प्राधिकरण ने तीन अवैध कॉलोनियों पर पर चलाया बुलडोजर

आगरा विकास प्राधिकरण ने तीन अवैध कॉलोनियों पर पर चलाया बुलडोजर

September 16, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान
  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.