• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
असरानी-कादर खान को फिल्म में चूना लगाता देख दो लोगों ने वैसे ही कईयों को लगाया चूना

असरानी-कादर खान को फिल्म में चूना लगाता देख दो लोगों ने वैसे ही कईयों को लगाया चूना

दुकान पर जाकर बोलते थे हमने 500, 2000 का नोट दिया, सामान के पैसे काटकर बाकी के पैसे वापस करो

May 9, 2022
in Agra, Crime

आगरा। फिल्म ‘बड़ी बहन’ में कादर खान और असरानी जेब में पैसे नहीं होने पर भी एक ढाबे पर जाकर  अनजान बनकर खाना खाते हैं। खाना खाने के बाद असरानी काउंटर पर जाता है। होटल वाला बोलता है 25 रुपए दीजिए असरानी बोलता है मैंने जो 30 दिए हैं उसमें से 25 लेकर 5 वापस कर दीजिए। इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो जाता है। इसी बीच कादर खान काउंटर पर पहुंचकर बोलते हैं कि क्यों झगड़ा कर रहे हो। इसी बीच  एक पुलिस वाला आ जाता है। होटल वाला कादर खान से कहता है सेठ आप ही बताइए क्या आपके सामने इन्होंने पैसे दिए थे। इस पर कादर खान कहते हैं भाई तुम दोनों की लड़ाई में यह मत भूल जाना कि मैंने भी तुम्हें 100 रुपये दिए थे।

फिल्म में यह सीन देखने के बाद एत्माद्दौला निवासी शत्रु और टीटू इसी तरीके से दुकानों पर पहुंचते थे। इनमें से जो पहले पहुंचता था वह दुकानदार से झगड़ा करता था कि मैंने तुम्हें पैसे दे दिए हैं। अपने सामान के पैसे काट कर बाकी के पैसे वापस कर दो। दूसरा जोड़ीदार बोलता था कि मेरे सामने पैसे दिए थे। इनके पैसे वापस करिए। दोनों मिलकर अब तक सात आठ दुकानों पर जाकर इसी प्रकार चूना लगा चुके हैं। वह सुभाष नगर में अनुज प्रताप सिंह की दुकान पर भी पहुंचे। शत्रु ने अनुज से कहा कि मैंने आपको 500 रुपये दिए थे उसमें से बल्ब के 15 रुपये काटकर बाकी के 485 वापस कर दो। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दुकान पर पहले से अनजान बनकर पहुंचे टीटू ने कहा कि हां मेरे सामने पैसे दिए थे। अनुज को लगा दूसरा ग्राहक भी बोल रहा है तो पैसे दिए होंगे। अनुज ने जब अपना गल्ला खोल कर देखा तो उसमें एक भी नोट नहीं था। क्यों की सुबह से उसकी बोनी नहीं हुई थी। अगर शत्रु ने 500 दिए होते तो वे उसके गल्ले में होते। यह देख वह समझ गया कि दोनों चूना लगा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में भी पैसे देने का सबूत नहीं मिलने पर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम इसी तरीके से दुकानदारों को चूना लगाते हैं। इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद पटेल ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Previous Post

पुरानी रंजिश के चलते छत पर सो रहे चार लोगों पर पड़ोसी ने फेंका तेजाब

Next Post

श्रीलंका के पीएम राजपक्षे का इस्तीफा, देश के कई हिस्सों में हिंसा, टकराव का खतरा बढ़ा

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
श्रीलंका के पीएम राजपक्षे का इस्तीफा, देश के कई हिस्सों में हिंसा, टकराव का खतरा बढ़ा

श्रीलंका के पीएम राजपक्षे का इस्तीफा, देश के कई हिस्सों में हिंसा, टकराव का खतरा बढ़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सदर में घर में लगी आग में कारोबारी का बेटा जिंदा जला

सदर में घर में लगी आग में कारोबारी का बेटा जिंदा जला

June 21, 2024
साल के पहले दिन पूरा शहर जाम ही जाम, ट्रैफिक पुलिस कर्मी दूर तक नहीं आए नजर

साल के पहले दिन पूरा शहर जाम ही जाम, ट्रैफिक पुलिस कर्मी दूर तक नहीं आए नजर

January 1, 2025
भारत ने आठ विकेट पर 574 रन बनाकर घोषित की पहली पारी, कोहली को गार्ड ऑफ ऑनर

भारत ने आठ विकेट पर 574 रन बनाकर घोषित की पहली पारी, कोहली को गार्ड ऑफ ऑनर

March 5, 2022
टीपी नगर में ट्रक की डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान धमाका

टीपी नगर में ट्रक की डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान धमाका

March 17, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.