• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जम्मू-कश्मीर में मचा बवाल! 350 कश्मीरी पंडितों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर में मचा बवाल! 350 कश्मीरी पंडितों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

May 13, 2022
in Crime, Cultural, National, News, Politics

जम्मू। राहुल भट्ट के कत्ल को लेकर कश्मीरी पंडितों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को 350 सरकारी कर्मचारियों ने कत्ल के विरोध में इस्तीफा दे दिया। सभी ने अपना इस्तीफा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भेज दिया है। ये सभी कश्मीरी पंडित पीएम पैकेज के कर्मचारी हैं। इनका कहना है कि दहशतगर्दों द्वारा सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट के कत्ल के बाद वे घाटी में स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं थोड़ी देर में कश्मीरी पंडित लाल चौक पर भी आंदोलन करेंगे। इससे पूर्व कश्मीरी पंडितों ने प्रात: जम्मू-अखनूर पुराने हाई-वे को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में खूब नारेबाजी की। पुलिस ने 8 कश्मीरी पंडितों को हिरासत में ले लिया। वहीं 4 व्यक्ति पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हो गए। विरोध के चलते प्रदर्शनकारियों को एयरपोर्ट की ओर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा कि राहुल भट्ट के घरवालों से मुलाकात की। मैंने उनके परिवार को इन्साफ दिलाने का आश्वासन दिया। सरकार दुख की इस घड़ी में राहुल के परिवार के साथ है। आतंकवादियों तथा उनके समर्थकों को उनके इस अपराध के लिए बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं राहुल भट्ट की आखिरी यात्रा में सम्मिलित होने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना तथा जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता को कश्मीरी पंडितों के विरोध का सामना करना पड़ा। कश्मीरी पंडितों ने दोनों का घेराव कर नारेबाजी की।

Previous Post

कांग्रेस ने हमें सब कुछ दिया, अब कर्ज चुकाने का समय-सोनिया गांधी

Next Post

राजकुमारी दीया को मुगल प्रिंस तूसी का चैलेंज, ये दावे चीप पब्लिसिटी स्टंट, हिम्मत है तो ताजमहल पर हक साबित करें

Related Posts

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

Next Post
राजकुमारी दीया को मुगल प्रिंस तूसी का चैलेंज, ये दावे चीप पब्लिसिटी स्टंट, हिम्मत है तो ताजमहल पर हक साबित करें

राजकुमारी दीया को मुगल प्रिंस तूसी का चैलेंज, ये दावे चीप पब्लिसिटी स्टंट, हिम्मत है तो ताजमहल पर हक साबित करें

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजनगरी में सुबह से आम्बेडकर जयंती की धूम, जगह-जगह हो रहे कार्यक्रम

ताजनगरी में सुबह से आम्बेडकर जयंती की धूम, जगह-जगह हो रहे कार्यक्रम

April 14, 2025
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पकाई खिचड़ी, बोले- यह मेरे दोस्त मोदी को पसंद, भारत से हुई बिजनेस डील का जश्न मना रहा हूं

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पकाई खिचड़ी, बोले- यह मेरे दोस्त मोदी को पसंद, भारत से हुई बिजनेस डील का जश्न मना रहा हूं

April 10, 2022
श्वान ने दो राहगीरों को काटा, इस बात को लेकर भिड़ गए दो पक्ष

श्वान ने दो राहगीरों को काटा, इस बात को लेकर भिड़ गए दो पक्ष

April 28, 2022

छात्रा का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे एक लाख रुपये

November 27, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.