• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भारत एक राष्ट्र नहीं, राहुल गांधी की स्पीच पर लोगों का फूटा गुस्सा

भारत एक राष्ट्र नहीं, राहुल गांधी की स्पीच पर लोगों का फूटा गुस्सा

May 21, 2022
in National, News, Politics, World

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन दौरे पर हैं। थिंकटैंक ब्रिज इंडिया की ओर से आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में उन्होंने जो कुछ कहा, उस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ट्विटर पर लोग उनकी जम कर आलोचना कर रहे हैं। उनके बयान को लेकर भारत में ही उनकी काफी किरकिरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत एक राष्ट्र नहीं बल्कि यूनियन ऑफ स्टेट है। कुछ दिन पहले संसद में भी उन्होंने यह बयान दिया था। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। उन्होंने देश की घरेलू राजनीति का जिक्र कर कहा कि बीजेपी का काम आवाजें दबाना है। पूरे देश में केरोसीन फैला है। बस आग लगाने के लिए चिंगारी की जरूरत है।
राहुल गांधी ने वार्ता सत्र में कहा कि संविधान के अनुसार, भारत राष्ट्र नहीं है। इसके बजाय इसे राज्यों के संघ के रूप में वर्णित किया गया है। यह बात राहुल पहले भी कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि राहुल जी क्या आप भारत को राष्ट्र के रूप में नहीं देखते हैं? कहीं आप इटली का संविधान तो नहीं देख रहे हैं? देख लीजिए भारत का प्रिएंबल..। लेखक संक्रांत सानू ने लिखा कि यह पूरी तरह से झूठ है, राहुल गांधी लगता है कि अमेरिकी इतिहास पढ़ रहे हैं। राज्य एक साथ नहीं आए। स्वतंत्रता के बाद राज्यों को बार-बार पुनर्गठित किया गया और उनकी कोई निश्चित पहचान नहीं थी। भारत एक सिविलाइजेशनल एंटिटी है जो हजारों साल पुरानी है।
एक यूजर ने लिखा- इन लोगों को अपनी कहानी सीधी करने की जरूरत है। पहले एक कॉमेडियन कुछ बकवास लिखता है जिसे आइडिया आफ इंडिया कहा जाता है, फिर दूसरा कॉमेडियन कहता है कि 2 भारत हैं, फिर एक और कहता है कि कोई भारत नहीं है – सिर्फ राज्यों का एक संघ। आगे क्या? लेखक आनंद रंगनाथन ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण का सबसे चिंताजनक हिस्सा उनका यह मूर्खतापूर्ण दावा नहीं था कि भारत एक राष्ट्र नहीं है। अलबत्ता, उनका यह दावा था कि देश अब मिट्टी के तेल में डूबा हुआ है, आपको बस एक चिंगारी चाहिए। वह क्या योजना बना रहे हैं? यह आदमी खतरनाक है।
राहुल ने मौजूदा शासन पर देश को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस की विचारधारा इससे लड़ने के लिए तैयार है। वह बोले कि कृपया समझें, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का काम शोर मचाना और आवाजें दबाना है। जबकि, हम सुनते हैं। ये दो अलग चीजें हैं, ये दो अलग डिजाइन हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने चेताया कि पूरे देश में केरोसीन (मिट्टी का तेल) फैला हुआ है और आग लगाने के लिए बस एक चिंगारी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता से कहा जाता है कि आप यह कहेंगे और कुछ नहीं। यह कार्यकर्ता लोगों के गले के नीचे खास तरह के विचारों को उतारने के लिए तैयार किया गया है, फिर चाहे वह कम्युनिस्ट विचारधारा हो या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सोच।

Previous Post

डीयू प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत, ज्ञानवापी शिवलिंग मामले में विवादित पोस्ट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

Next Post

हां, बदल गई है विदेश सेवा, यह अहंकार नहीं, आत्मविश्वास है, राहुल गांधी को जयशंकर का तीखा जवाब

Related Posts

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

Next Post
हां, बदल गई है विदेश सेवा, यह अहंकार नहीं, आत्मविश्वास है, राहुल गांधी को जयशंकर का तीखा जवाब

हां, बदल गई है विदेश सेवा, यह अहंकार नहीं, आत्मविश्वास है, राहुल गांधी को जयशंकर का तीखा जवाब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा पुलिस ने चोरी किए गए 50 मोबाइल फोन किए बरामद

December 18, 2021
पिछली कार्यपरिषद की मिनट्स पर नहीं हैं पूर्व कुलपति प्रोफेसर पाठक के हस्ताक्षर!

पिछली कार्यपरिषद की मिनट्स पर नहीं हैं पूर्व कुलपति प्रोफेसर पाठक के हस्ताक्षर!

November 23, 2022
रिटायर्ड इंस्पेक्टर के यहां पुश्तैनी आभूषणों को छोटे भाई ने किया था चोरी

रिटायर्ड इंस्पेक्टर के यहां पुश्तैनी आभूषणों को छोटे भाई ने किया था चोरी

September 8, 2022
आचार संहिता के उल्लंघन में गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आचार संहिता के उल्लंघन में गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

April 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान
  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.