आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल के शव मिले। दोनों की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी हैं। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
सोमवार सुबह छह बजे रेलवे की तरफ से मीमो आने पर जानकारी हुई कि मितावली रेलवे स्टेशन से आगे लाइन किनारे दो शव पड़े हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिनाख्त वीरभान निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई। वह अपने जीजा के साथ रहता था। वहीं युवती की शिनाख्त पचोखरा निवासी अंजलि के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि दोनों ही रविवार शाम से घर से गायब थे।











