• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

समारोह में 79,832 छात्रों को मिली डिग्री, यूजी के 55,686, पीजी के 9150 प्रोफेशनल कोर्स के 14826, पीएचडी के 167, डीलिट के तीन शोधार्थी शामिल  

August 3, 2026
in Agra, Cultural, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक से सम्मानित किया। पदक पाकर उनके चेहरे खिल उठे। आरबीएस कॉलेज के नरेंद्र सिंह को सर्वाधिक चार गोल्ड मेडल मिले। समारोह में 79,832 छात्रों को डिग्री मिली। इसमें यूजी के 55,686, पीजी के 9150 प्रोफेशनल कोर्स के 14826, पीएचडी के 167, डीलिट के तीन शोधार्थी शामिल हैं। 

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया। कहा कि जंतर मंतर पर जो कुछ हुआ हमने देखा है। कुछ बच्चों की गलत हरकत के कारण माहौल खराब हुआ। वह बच्चे पढ़े लिखे थे लेकिन उनमें संस्कार नहीं था। मेडल मिलने वाले छात्रों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अब डिजिलॉकर में डिग्री अपलोड होने के बाद विश्वविद्यालय और कॉलेज द्वारा प्रकाशित कर नहीं दी जाएगी। छात्रों को डिजिलॉकर से ही डिग्री डाउनलोड करनी होगी। डिग्री मिलने के बाद अब यह छात्रों की जिम्मेदारी है कि वह समस्या के समाधान के लिए काम करें। एक दो फीसदी ऐसे लोग हैं जो कमियां देखते हैं इन पर ध्यान ना दें। ऐसे ही लोग जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते हैं।
एनसीईटी के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोरा ने कहा यह दीक्षांत समारोह है शिक्षांत नहीं है। उच्च शिक्षा में नारी शक्ति की बढ़ती भागीदारी महिला सशक्तीकरण का सशक्त प्रमाण है। आज लगभग 25 करोड़ विद्यार्थी भारत के विभिन्न विद्यालयों में और 25 करोड़ विद्यार्थी स्कूल एजुकेशन सिस्टम को विश्व का सबसे बड़ा औपचारिक शिक्षा का आधार बनाते हैं। अब चरित्र आपकी पहचान बनेगा। ऐसी सफलता का लक्ष्य बनाएं जो समाज राष्ट्र मानवता के लिए काम करे। जंतर मंतर पर जो हुआ, उसका तरीका समाज राष्ट्र और मानवता के लिए कार्य करने के अलावा कुछ अलग हो गया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जेन जी के जंतर मंतर पर हुए आंदोलन पर तंज कसते हुए कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करना ही एकमात्र लक्ष्य नहीं होना चाहिए। संस्कार सहित शिक्षा ही जरूरी है। इसका दायित्व शिक्षक और विद्यार्थियों पर समान रूप से है। उन्होंने कहा कि संस्कार विहीन शिक्षा जंतर मंतर देती है। उन्होंने जंतर मंतर पर आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि यह कैसी शिक्षा थी, जिसमें विद्यार्थी देश के महान सपूतों और शीर्ष स्थान पर बैठे राजनेताओं को गाली दे रहे थे। यहां तक कि इसमें बेटियां भी इसमें शामिल थीं। ऐसी घटनाओं से सभी शर्मसार हो रहे थे। इसके लिए आने वाले समय में संस्कार सहित उच्च शिक्षा जरूरी है।

कुलाधिपति ने कहा, “मैं भी किसान की बेटी हूं

आगरा। भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली फिरोजाबाद की प्रतिभा के पिता श्याम सुंदर से राज्यपाल ने आत्मीय बातचीत की। जब राज्यपाल ने उनसे पूछा कि वे क्या करते हैं, तो श्याम सुंदर ने बताया कि वे किसान परिवार से हैं। इस पर राज्यपाल ने कहा, “मैं भी किसान की बेटी हूं।” उन्होंने श्याम सुंदर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाकर इस मुकाम तक पहुंचाया है, यह बेहद प्रेरणादायक और प्रशंसनीय कार्य है। राज्यपाल ने प्रतिभा और उसके परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Previous Post

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

Next Post

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ममता बनर्जी को करारा झटका, हाईकोर्ट ने बीरभूम हिंसा की जांच सीबीआई को सौंपी, एसआईटी पर भरोसा नहीं

ममता बनर्जी को करारा झटका, हाईकोर्ट ने बीरभूम हिंसा की जांच सीबीआई को सौंपी, एसआईटी पर भरोसा नहीं

March 25, 2022
सावधान! पुलिस अधिकारियों का नजदीकी बताकर कुछ लोग कर रहे बड़े खेल, रहें सतर्क

सावधान! पुलिस अधिकारियों का नजदीकी बताकर कुछ लोग कर रहे बड़े खेल, रहें सतर्क

October 28, 2023

Biden shall Ask People in the usa To Don Markers For 100 Times

October 11, 2022
शहर भर में चला अतिक्रमण हटाने को अभियान, लाखों रुपए जुर्माना

शहर भर में चला अतिक्रमण हटाने को अभियान, लाखों रुपए जुर्माना

May 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.