• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दुष्कर्म पीड़िता होटल में घटनास्थल दिखाने पहुंची तो वहां अपहरण कर लाई गई दूसरी युवती बरामद हुई

दुष्कर्म पीड़िता होटल में घटनास्थल दिखाने पहुंची तो वहां अपहरण कर लाई गई दूसरी युवती बरामद हुई

युवक मथुरा से युवती का अपहरण करके लाया है, सदर थाने में है मुकदमा दर्ज

June 11, 2022
in Agra, Crime, National, News

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को थानाध्यक्ष नाबालिग किशोरी को दुष्कर्म होने वाले घटनास्थल पर लेकर पहुंचे। वहां पुलिस ने देखा एक युवक मथुरा की युवती का अपहरण करके लाया है। दो दिन से होटल के कमरे में उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है।

6 जून को बंटू नाम का युवक एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर टेढ़ी बगिया स्थित ब्रदर्स कैफे होटल में लेकर गया था। यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने पर थानाध्यक्ष आनंदवीर ने आरोपी बंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली है। आज खंदौली थाना पुलिस किशोरी को ब्रदर्स होटल में घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए लेकर पहुंची। दुष्कर्म पीड़िता द्वारा बताए गए कमरा नंबर में जब सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिपाल चौहान, सीओ सुकन्या शर्मा, थानाध्यक्ष आनंद वीर पहुंचे तो वहां देखा कि एक युवक और एक युवती अंदर थे।  दोनों ही मथुरा के रहने वाले थे। मथुरा में जब जानकारी की गई तो पता चला कि युवक होटल में जिस युवती को रखे हुए था वह उसका अपहरण कर लेकर आया है, उसके खिलाफ सदर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज है।  यहां दो दिन से वह युवती को अपने साथ रखे हुए था। रिसेप्शन पर जब दोनों की आईडी चेक की गई तो पता चला दोनों की आईडी ही नहीं ली गई है। एत्माद्दौला थाना पुलिस ने दोनों को मथुरा पुलिस के हवाले कर दिया है। 

Previous Post

चौकी प्रभारी फाउंड्री नगर और दो सिपाहियों ने चांदी कारीगर भाइयों से चांदी और पैसे लूटे, निलंबित

Next Post

एक और तेल माफिया की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
एक और तेल माफिया की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

एक और तेल माफिया की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

निरीक्षण के दौरान नगर संकीर्तन मार्ग पर एडीएम सिटी को मिलीं अव्यवस्थाएं

निरीक्षण के दौरान नगर संकीर्तन मार्ग पर एडीएम सिटी को मिलीं अव्यवस्थाएं

December 24, 2022
ससुराल में दुल्हन की धमाकेदार एंट्री, तमंचे से किया फायर

ससुराल में दुल्हन की धमाकेदार एंट्री, तमंचे से किया फायर

May 20, 2022
अखिलेश यादव ने छोड़ी सांसदी, करहल से बने रहेंगे विधायक, इस फैसले से मिल रहे हैं बड़े संकेत

अखिलेश यादव ने छोड़ी सांसदी, करहल से बने रहेंगे विधायक, इस फैसले से मिल रहे हैं बड़े संकेत

March 22, 2022
अनार लदे ट्रक से टकराने के बाद टाटा 407 हॉस्पिटल दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुसी

अनार लदे ट्रक से टकराने के बाद टाटा 407 हॉस्पिटल दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुसी

March 25, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.