आगरा। सैंया के एक गांव में एक युवक की हत्या कर रात में ही दाह संस्कार करने का प्रयास किया गया। ससुर की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और अध जला शव चिता से उठा लिया। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने पिता, मां, तीन भाइयों व बहन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगला छारी निवासी मवासीलाल किसान हैं। इनके तीन पुत्र नेपाल सिंह, सोनू, रिंकू और एक पुत्री यशोदा थी। नेपाल सिंह की कोई संतान नहीं थी। कुछ दिन पहले मवासीलाल ने 6 लाख रुपये में जमीन बेची थी। नेपाल सिंह पिता से जमीन बिक्री के रुपयों में अपना हिस्सा मांग रहा था। बीती रात इसी बात को लेकर भाइयों के बीच में आपस में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान पिता मवासीलाल व बहन यशोदा ने सोनू और रिंकू का पक्ष लिया। इधर रात में नेपाल सिंह की मौत हो गई। परिवार जन उसके शव का अंतिम संस्कार करने लगे। इसी दौरान ससुर ने पुलिस को सूचना दी कि उनके दामाद की हत्या कर शव जलाया जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए और चिता से जलता शव उठा लिया। एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलते शव को चिता से उठा लिया था। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है
आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य का संदेश एक साथ...











