आगरा। बेटी को घर के पास कॉलेज बस में छोड़ने आई एक्टिवा सवार महिला की बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। बदमाशों ने महिला को गोली मारने की धमकी भी दी। एक्टिवा छोड़कर महिला ने पैदल घर की तरफ दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई।
शिव शक्ति विहार कालिन्दी विहार निवासी रंजना सिंह पत्नी सतेंद्र कुमार की बेटी डॉक्टर एमपीएस कॉलेज में पढ़ाई करती है। 100 फुटा रोड स्थित आरबी डिग्री कॉलेज के पास कॉलेज की बस रुकती है। रंजना सिंह के अनुसार उन्होंने बेटी को बस में बैठाया और वापस घर आ रही थीं तभी कपड़े से मुंह को ढके बाइक पर सवार दो बदमाशों में से पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली, उन्होंने बताया कि एक बदमाश ने गोली मारने की धमकी भी दी। डर से उन्होंने अपनी एक्टिवा को वहीं छोड़ा और पैदल ही घर की ओर भागी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।











