आगरा। लोहामंडी में आज सुबह एक कारोबारी के घर में एसी में तेज धमाके के बाद शार्ट सर्किट से आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर परिवार जनों की आंख खुल गई। देखा तो एसी में से से आग की लपटें उठ रही थी। परिवारीजनों ने एमसीबी को डाउन कर दिया।
जगन्नाथपुरम कॉलोनी में लोहा कारोबारी दिनेश अग्रवाल की कोठी है। आज सुबह अचानक एसी में आग लग गई। भतीजे अंकुर ने धमाके की आवाज सुनकर सबसे पहले चाचा और परिवार के अन्य लोगों को आवाज लगाई। सभी लोग जाग गए और दौड़ते हुए आए। अंकुर ने घर में लगे एमसीबी को डाउन कर दिया। परिवार के लोग फायर ब्रिगेड को सूचना देकर खुद बाल्टी में पानी रखकर आग बुझाने में जुट गए। तब तक आग एसी कमरे से ड्राइंग रूम तक पहुंच गयी थी। सब सामान जल रहा था। हालांकि 20 मिनट में फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।











