आगरा। शुक्रवार को खंदौली क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। बगल घूंसा के समीप सवारियों से भरे ऑटो में टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क किनारे पलट गया। ऑटो सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक ऑटो सवार दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। वहीं चार लोग घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मिल्क टैंकर ने ऑटो में टक्कर मार दी जिसके बाद वह पलट गया। लोगों ने एकजुट होकर घायलों को बाहर निकाला। रोशनी निवासी टूंडला, शर्मिला निवासी अनुपम गार्डन, नीरू निवासी औखड थाना डिबाई बुलंदशहर सहित और 6 लोग घायल हो गए। चौकी इंचार्ज रविकांत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर अपनी प्राइवेट गाड़ी से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। तीन लोगों की मौत हो गई।











