• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अंतरराष्ट्रीय फेयर में एक छत के नीचे नजर आएगा विश्व का फुटवियर बाजार

अंतरराष्ट्रीय फेयर में एक छत के नीचे नजर आएगा विश्व का फुटवियर बाजार

27 अक्टूबर से होगा फुटवियर ट्रेड के तीन दिवसीय महाकुम्भ

October 14, 2023
in Agra, Business, News

आगरा। फुटवियर ट्रेड के महाकुम्भ कहे जाने वाले मीट एट आगरा के 15 वें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।  फुटवियर मैन्युफेक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) द्वारा सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर पर आयोजित हो रहा तीन दिवसीय फेयर मीट एट आगरा 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा।

आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि डेढ़ दशक की अपनी यात्रा में इस आयोजन ने देश में ही नहीं दुनिया में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। लगभग 30 से अधिक देश और लगभग 200 से अधिक एग्जीबिटर्स इस साल इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। भारत विश्व की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है जिसमें खास तौर से आगरा का जूता उद्योग इसको रफ्तार देने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार के आयोजन अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज हम चाइना के एक मजबूत विकल्प के रूप में खड़े हैं। यह भारत का टर्न है। टाटा, रिलायंस, वालमार्ट और फ्यूचर ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियों ने चाइना से आयात पूरी तरह बंद कर दिया है। अब वे भारतीय प्रोडक्ट पर निर्भर हैं। यही कारण है कि हमने घरेलू बाजार में लगातार ग्रोथ हासिल की है। अब वक्त है हम अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी वैश्विक बाजार को ध्यान में रखकर विकसित करें। यह फेयर इस कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति के लिए गूगल सर्च इंजन की तरह एक है। जहां हम वह सब कुछ एक छत के नीचे पाएंगे जो आज हमारी जरुरत है। ओर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने कहा कि आगरा के लिए गौरव की बात है कि मीट एट आगरा ने वर्ल्र्ड फुटवियर कलेण्डर में अपनी जगह बनाई है। दुनिया भर के लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है।

एफमेक के संस्थापक अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि फुटवियर कंपोनेंट इंडस्ट्री सुद्रढ़ होगी तभी अच्छा जूता बन सकता है। यह आयोजन कंपोनेंट इंडस्ट्री के और मेन्युफक्चर्स के प्रोत्साहन में एक ब्रिज की तरह काम कर रहा है। एफमेक महासचिव राजीव वासन ने कहा कि फेयर में टेक्नीकल सेशंस भी होंगे जिनमें विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे, जिनमें डिजाइन ट्रेंड्स, मैन्युफैक्चरिंग तकनीक, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी जैसे विषय शामिल हैं।

गेम चेंजर साबित होगा रहा है फेयर
एफमेक सचिव ललित अरोड़ा ने बताया कि भारतीय फुटवियर सेगमेंट पहले से ही तेज गति से विस्तार कर रहा है। इस तरह के आयोजन इस उद्योग के विकास को अगले स्तर तक ले जाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। साल-दर-साल हमने देखा है कि यह आयोजन इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर साबित हो रहा है। फेयर फुटवियर क्षेत्र के विभिन्न उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग और व्यापार के अवसरों का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच के रूप में काम कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला फुटवियर क्षेत्र से संबंधित उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा। इसमें मशीनरी उपकरण, फुटवियर कम्पोनेंट्स, सिंथेटिक सामग्री आदि शामिल हैं।

सेव ट्री सेव एनवायरनमेंट का नारा होगा बुलंद
एफमेक के प्रदीप वासन ने कहा कि यह फेयर सामाजिक सरोकार को भी समर्पित है। सेव ट्री सेव एनवायरनमेंट के नारे के साथ हम डिजिटलाइजेशन को प्रोत्साहित करने के लिए कागज के न्यूनतम इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे मुख्य अतिथि
तीन दिवसीय फेयर में भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं कपड़ा मंत्री पियूष गोयल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल एवं प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय, सांसद राजकुमार चाहर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Previous Post

आगरा से हुआ मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण का आरंभ

Next Post

कातिल बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Related Posts

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

Next Post
कातिल बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

कातिल बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रिजल्ट सही कराने के लिए सुनवाई नहीं होने पर यूनिवर्सिटी का गेट तोड़कर अंदर घुसे छात्र

रिजल्ट सही कराने के लिए सुनवाई नहीं होने पर यूनिवर्सिटी का गेट तोड़कर अंदर घुसे छात्र

December 11, 2023
मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में रविवार को नहीं हुआ खुलासा

मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में रविवार को नहीं हुआ खुलासा

November 3, 2024
आईजी रेंज नचिकेता झा को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा डीजी डिस्क सम्मान

आईजी रेंज नचिकेता झा को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा डीजी डिस्क सम्मान

August 14, 2022
ताजमहल में दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, सीआईएसएफ ने पकड़ा

ताजमहल में दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, सीआईएसएफ ने पकड़ा

August 3, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही
  • युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई
  • एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.