• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हमें अहिल्याबाई ने अपने राज्य की रक्षा करना सिखाया था: सीएम योगी

हमें अहिल्याबाई ने अपने राज्य की रक्षा करना सिखाया था: सीएम योगी

June 1, 2025
in administration, Agra, Politics

आगरा। आगरा के जीआईसी मैदान में रविवार को अहिल्याबाई की जयंती पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह ब्रज भूमि है। आगरा की ऐतिहासिक धरती को श्रीकृष्ण का सानिध्य प्राप्त हुआ था। उनकी कृपा आज भी यहां बरसती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोकमाता के लिए समर्पित सभी लोगों का मैं नमन करता हूं। राष्ट्रनायकों के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने को सोचना होगा। अहिल्याबाई होल्कर का राज्य मालवा में था। उन्होंने देश की अस्मिता और आस्था की रक्षा के लिए मुगलों द्वारा नष्ट मंदिरों का जीर्णोद्धार किया था। 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर औरैया मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किये जाने की अहम घोषणा भी की। साथ ही कहा कि बहुत जल्द आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई को समर्पित एक और बड़ा कार्यक्रम होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देकर बताया कि उत्तर प्रदेश में सात स्थानों पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर कामकाजी महिलाओं के लिए हॊस्टल बनाये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने उस दौर में भी महिला सशक्तिकरण, युवाओं, किसानों की प्रगति के साथ ही सुरक्षा और संस्कृति के संरक्षण का जो कार्य किया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है।

सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत आगरा की सांस्कृतिक महत्ता पर जोर देते हुए की। उन्होंने कहा, “आगरा बृज का हिस्सा है, यह भूमि श्रीकृष्ण और बांके बिहारी जी की कृपा से समृद्ध है। ऐसे पावन स्थल पर लोकमाता को श्रद्धांजलि देना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।” सीएम योगी ने इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि मुगल आक्रांताओं ने भारत की अस्मिता के प्रतीकों को ध्वस्त किया था, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने उस धरोहर को फिर से जीवित किया। उन्होंने काशी, पुरी, गया, केदारनाथ, सोमनाथ, महाकाल और भीमाशंकर जैसे कई मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। सीएम योगी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो योजनाएं चल रही हैं, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी, मातृ वंदन योजना, फिट इंडिया और आत्मनिर्भर भारत, वे सब लोकमाता के विचारों की आधुनिक अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में राम मंदिर और केदारनाथ-बद्रीनाथ का विकास कार्य लोकमाता के सांस्कृतिक दृष्टिकोण की ही निरंतरता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत केवल सहता नहीं, बल्कि आतंक के अड्डों में घुसकर जवाब देता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद पालता है, और भारत अब घुसकर मारता है। सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, पहले लोग यूपी में माफिया को पालते थे। कानून व्यवस्था तार-तार होती थी। लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर बने कॉलेज से उनका नाम हटा दिया जाता था, लेकिन अब सरकार उनके नाम से मेडिकल और डिग्री कॉलेज खोल रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर एक और बड़ा आयोजन जल्द किया जाएगा, जो उन्हें समर्पित होगा। महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति श्रीराम शिंदे ने भी संबोधन  किया।

इस समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति श्रीराम शिंदे, सांसद वीके पार्थसारथी, वाचस्पति नागराजू, गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत केवलकर, हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय समेत देश भर की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि सिंह बघेल ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में इसके आयोजक केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Previous Post

कल अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर जीआईसी में उप राष्ट्रपति और सीएम शिरकत करने आ रहे

Next Post

पिता ने दामाद के साथ मिलकर बेटी को पीट-पीट कर मार डाला

Related Posts

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

Next Post
पिता ने दामाद के साथ मिलकर बेटी को पीट-पीट कर मार डाला

पिता ने दामाद के साथ मिलकर बेटी को पीट-पीट कर मार डाला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सत्संगियों के सामने पुलिस की संख्या रही कम, वापस लौटना पड़ा

सत्संगियों के सामने पुलिस की संख्या रही कम, वापस लौटना पड़ा

September 24, 2023
शिक्षिका से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चार आरोपी जेल भेजे

शिक्षिका से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चार आरोपी जेल भेजे

October 5, 2024
मलपुरा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने चार घंटे तक नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा

मलपुरा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने चार घंटे तक नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा

June 21, 2024
2014 से पूर्व योजनाएं जाति और धर्म के आधार पर बनाई जाती थी: योगी आदित्यनाथ

2014 से पूर्व योजनाएं जाति और धर्म के आधार पर बनाई जाती थी: योगी आदित्यनाथ

March 27, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही
  • युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई
  • एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.