• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मेट्रो ने शेष ऐलिवेटेड हिस्से के सभी 722 पाइल का निर्माण पूरा किया

मेट्रो ने शेष ऐलिवेटेड हिस्से के सभी 722 पाइल का निर्माण पूरा किया

February 5, 2026
in administration, Agra

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं के शीघ्र विस्तार के लक्ष्य के साथ निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मेट्रो परियोजना के इस महत्वपूर्ण चरण में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए यूपी मेट्रो ने शेष ऐलिवेटेड हिस्से के सभी 722 पाइल का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर पर ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक यात्री सेवाएं पहले ही सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। शेष भूमिगत सेक्शन में टनल निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब ट्रैक बिछाने और अन्य सिस्टम्स (इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग, टेलीकॉम आदि) का काम प्रगति पर है। इस कॉरिडोर के सभी चार भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का सिविल निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। फिलहाल स्टेशनों पर आर्किटेक्चरल फिनिशिंग, प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य तेज़ी से किए जा रहे हैं। प्रथम कॉरिडोर के खंदारी स्थित आरबीएस रैंप से सिकंदरा तक के ऐलिवेटेड सेक्शन में कुल 722 पाइल, 152 पाइलकैप और 152 पियर प्रस्तावित हैं। इनमें से अब तक 148 पाइलकैप और 138 पियर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वहीं संरचनात्मक मजबूती की दिशा में 102 पियरकैप और 180 यू-गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। इस हिस्से में कुल 131 पियरकैप और 272 यू-गर्डर लगाए जाने हैं। इसके लिए अरतौनी स्थित कास्टिंग यार्ड में पियरकैप और यू-गर्डर सहित अन्य प्री-कास्ट स्ट्रक्चर की कास्टिंग का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे साइट पर निर्माण कार्य में तेजी बनी हुई है।

Previous Post

जेल से छूटकर लौटे भाई ने पैसों को लेकर झगड़े के बाद तमंचे से बहन को गोली मारकर की हत्या

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर महिला की हत्या कर शव फेंका

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
यमुना एक्सप्रेसवे पर महिला की हत्या कर शव फेंका

यमुना एक्सप्रेसवे पर महिला की हत्या कर शव फेंका

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस अभिरक्षा से फरार कुख्यात बदमाश विनय एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर

पुलिस अभिरक्षा से फरार कुख्यात बदमाश विनय एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर

January 11, 2023
माधव भवन से ज्ञान की आंधी निकले और सनातन चिंतन की धारा बहे- शंकराचार्य

माधव भवन से ज्ञान की आंधी निकले और सनातन चिंतन की धारा बहे- शंकराचार्य

January 15, 2026
शास्त्रीपुरम में एडीए के फ्लैट में धमाका होने से चार फ्लैट की दीवारें गिरीं

शास्त्रीपुरम में एडीए के फ्लैट में धमाका होने से चार फ्लैट की दीवारें गिरीं

January 26, 2024
एसएन हॉस्पिटल से फरार हुए कैदी को पुलिस ने पकड़ा

एसएन हॉस्पिटल से फरार हुए कैदी को पुलिस ने पकड़ा

October 17, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.