आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में आवासीय संस्थानों और संबद्ध कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए वेब पंजीकरण की डेट अब 12 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
बता दें कि विवि से संबद्ध किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए विश्वविद्यालय की साइट पर वेब रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर छात्र वेब रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बड़ी संख्या में छात्रों को प्रवेश से वंचित देख रजिस्ट्रेशन की तिथि खोली गई है।











