• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नकल के लिए जबरन प्रति पेपर 500 रुपये मांगे जा रहे, परीक्षा छोड़ रहा छात्र

नकल के लिए जबरन प्रति पेपर 500 रुपये मांगे जा रहे, परीक्षा छोड़ रहा छात्र

छात्रों ने की शिकायत, बोले विश्वविद्यालय में अच्छी सेटिंग होने की धमकी भी दी गई है

February 5, 2024
in administration, Agra, Corruption, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। फतेहपुर सीकरी रोड स्थित एक परीक्षा केंद्र संचालक पर छात्रों ने नकल के लिए जबरन पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से भी शिकायत की है। एक छात्र ने शिकायत की है कि पैसे नहीं देने का विरोध करने पर उत्तर पुस्तिका छीनकर केंद्र से भगाया जा रहा है। वहीं एक छात्र का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, वह नकल के लिए पैसे नहीं दे सकता है। इसलिए परीक्षा ही छोड़ रहा है। 

24 जनवरी से विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं का इस बार भी जमकर मजाक उड़ा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षाओं के बीच में ही केंद्र बदले जा रहे हैं। पहला पेपर किसी केंद्र पर हो रहा है और दूसरा किसी पर। दूसरा पेपर देने के लिए जब छात्र केंद्र पर पहुंचते हैं तो उन्हें सूचना दी जाती है कि  रात में आपका केंद्र वहां बना दिया गया है। जल्दी से दौड़कर वहां जाओ नहीं तो परीक्षा छूट जाएगी। परीक्षाओं में नकल माफिया भी हावी हैं। उड़न दस्ते पूरे तरीके से नकल रोकने में फेल हैं। नकल माफिया से विश्वविद्यालय प्रशासन का गठजोड़ है। इस बात की चर्चाएं आम हैं।

नकल के लिए कॉलेज संचालकों द्वारा पैसे मांगे जाने की परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में शिकायत आना शुरू हो गई हैं। एक छात्र ने शिकायत की है कि वह आरसीएस मेमोरियल महाविद्यालय का छात्र है। उसके कॉलेज का परीक्षा केंद्र फतेहपुर सीकरी में बनाया गया है। छात्र का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जबरन पैसे मांगे जा रहे हैं। विरोध करने पर उत्तर पुस्तिका छीनकर  बाहर भगाया जा रहा है।  छात्र के विरोध करने पर उसे भी बाहर भगा दिया गया। परीक्षा केंद्र की जांच कराई जाने की छात्रा ने मांग की है। दूसरी ओर एक अन्य छात्र ने भी आरोप लगाया है कि कॉलेज संचालक के द्वारा प्रति पेपर नकल के नाम पर 500 रुपये मांगे जा रहे हैं।  उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। वह इतने पैसे नहीं दे सकता। इसलिए उसे परीक्षा छोड़नी पड़ रही है। छात्र का यह भी कहना है कि कॉलेज संचालक दबंग प्रकृति का है। पूर्व में वह कई छात्रों से मारपीट कर चुका है। वह विश्वविद्यालय में भी अधिकारियों से अपनी अच्छी सेटिंग बताता है।

पूर्व में भी पैसे मांगे जाने के ऑडियो हो चुके वायरल

विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्रों पर पूर्व में भी नकल के लिए पैसे दिए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार ऑडियो भी वायरल हुए हैं। एक कॉलेज संचालक तो छात्रा से फोन पे ही करने के लिए कह रहा था। कई बार तो पैसे नहीं देने पर छात्रों की पिटाई तक कर दी गई है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा ऐसे कॉलेजों को हर बार केंद्र बना दिया जाता है, जहां की शिकायत आती हैं। यही नहीं उन कॉलेजों को भी केंद्र बना दिया जाता है। जहां पर फर्नीचर तक नहीं होता। कई बार देखने को मिल चुका है कि छात्र जमीन पर परीक्षा देते हुए मिले हैं। एक ही सीट होने के चलते अपने पैर पर उत्तर पुस्तिकाएं रखकर उनके जवाब लिखते हैं। ऐसे कॉलेज संचालक विश्वविद्यालय में अधिकारियों और शिक्षकों को फील गुड कराकर हर बार केंद्र बनवा लेते हैं और फिर छात्रों से जमकर उगाही करते हैं। केंद्र बनाने में हर बार बड़े स्तर पर धांधली होती है। 

Previous Post

गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान को समर्पित है अंतरिम बजट: सांसद चाहर

Next Post

17 फरवरी को ताज महोत्सव के साथ हॉट एयर बैलून शुरू कराने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
17 फरवरी को ताज महोत्सव के साथ हॉट एयर बैलून शुरू कराने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

17 फरवरी को ताज महोत्सव के साथ हॉट एयर बैलून शुरू कराने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अभिनेत्री कंगना रनौत की अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

अभिनेत्री कंगना रनौत की अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

February 27, 2025
छत्ता में गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग

छत्ता में गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग

March 17, 2023
चार हथियारबंद बदमाश कारोबारी के घर में चोरी करने घुसे, बेटी ने शोर मचाकर सभी को बचाया

चार हथियारबंद बदमाश कारोबारी के घर में चोरी करने घुसे, बेटी ने शोर मचाकर सभी को बचाया

November 22, 2025
आज कोरोना के 63 केस निकले संक्रमित, कैंट स्टेशन पर 9 यात्री संक्रमित मिले

आज कोरोना के 63 केस निकले संक्रमित, कैंट स्टेशन पर 9 यात्री संक्रमित मिले

August 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.