• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जहां वीर गोकुल का हुआ था बलिदान वहीं कोतवाली पर लगेगी भव्य प्रतिमा

जहां वीर गोकुल का हुआ था बलिदान वहीं कोतवाली पर लगेगी भव्य प्रतिमा

आगरा में वीर गोकुला जाट की स्मृति को मिलेगा सम्मान बोले सांसद चाहर

January 27, 2026
in administration, Agra, Cultural, Politics

आगरा। मुगल काल में औरंगजेब के शासनकाल के दौरान हिंदुओं और किसानों पर हुए अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष करने वाले हिंदू वीर, सनातन धर्म रक्षक एवं किसान नायक वीर गोकुला जाट की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। आगरा की ऐतिहासिक कोतवाली पर शीघ्र ही वीर गोकुला जाट की भव्य प्रतिमा एवं शिलालेख स्थापित किया जाएगा।

फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर, महापौर हेमलता दिवाकर, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नगर निगम की टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उस स्थल को अंतिम रूप से चिन्हित किया गया, जहां वीर गोकुला जाट का बलिदान हुआ था। यह प्रतिमा स्थल कोतवाली के समीप ही स्थापित किया जाएगा। इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि औरंगज़ेब के शासनकाल में जब हिंदू समाज पर अत्याचार बढ़े, मंदिरों को ध्वस्त किया गया और किसानों पर अनैतिक कर थोपे गए, तब वीर गोकुला जाट ने किसानों को संगठित कर लगभग 20 हजार किसानों की सेना तैयार की। उन्होंने मुगल शासक औरंगज़ेब के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष छेड़ा और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। बताया जाता है कि इस संघर्ष के दौरान मुगल सेना के एक प्रमुख सेनापति को वीर गोकुला जाट एवं उनकी किसान सेना ने युद्ध में परास्त किया। इसके बाद युद्ध के क्रम में वीर गोकुला जाट को गिरफ्तार कर आगरा की कोतवाली में बंदी बनाया गया। इतिहास के अनुसार उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया, लेकिन वीर गोकुला जाट ने सनातन धर्म से विचलित होने से स्पष्ट इनकार कर दिया। उनकी इसी अडिग आस्था और साहस के कारण उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गईं और अंततः उन्होंने धर्म एवं स्वाभिमान की रक्षा करते हुए बलिदान दिया। गोकुला जाट के साथ उनके चाचा उदय सिंह ने भी बलिदान दिया। 

Previous Post

यूजीसी समानता नियमों के विरोध में पूर्व पार्षद ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखा

Next Post

मुख्यमंत्री से इंस्पेक्टर हरीपर्वत को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र मिला

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
मुख्यमंत्री से इंस्पेक्टर हरीपर्वत को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र मिला

मुख्यमंत्री से इंस्पेक्टर हरीपर्वत को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र मिला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की छत से गिरकर मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की छत से गिरकर मौत

February 13, 2022
यूक्रेन की थाली है डोनबास, कट गया तो पूरी दुनिया में भुखमरी!

यूक्रेन की थाली है डोनबास, कट गया तो पूरी दुनिया में भुखमरी!

April 25, 2022
एत्मादपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग

एत्मादपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग

August 29, 2024
रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, तीन लोग पकड़े

रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, तीन लोग पकड़े

January 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.