• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बंगाल में खूनी संघर्ष, बीरभूम में दर्जनों घरों को फूंका, 10 लोग जिंदा जले, तृणमूल नेता की हत्या का लिया भयानक बदला

बंगाल में खूनी संघर्ष, बीरभूम में दर्जनों घरों को फूंका, 10 लोग जिंदा जले, तृणमूल नेता की हत्या का लिया भयानक बदला

March 22, 2022
in Crime, Politics

कोलकाता। बंगाल के बीरभूम में तृणमूल नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 10 लोगों की जान चली गई। बागुती गांव में तृणमूल नेता भादू शेख के मर्डर के बाद गुस्साए लोगों ने दर्जनों घरों में आग लगा दी, जिसमें 10 लोग जिंदा जल गए। पुलिस को एक ही घर से सात लाशें मिली हैं।

पुलिस ने बताया कि भादू शेख की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एसडीपीओ रामपुरहाट को हटा दिया गया है। घटना के बाद बीरभूम के जिलाधिकारी, दमकल अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। बीरभूम की घटना को लेकर बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस घटना पर गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
इस मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। भादू शेख तृणमूल कांग्रेस के रामपुरहाट से पंचायत नेता थे। सोमवार रात को शेख स्टेट हाईवे- 50 पर जा रहे थे, इसी दौरान उन पर बम फेंका गया। इसके बाद उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की एक घटना 13 मार्च को हुई थी। जब हाल ही में चुने गए दो पार्षदों को सरेआम गोली मार दी गई थी।

Previous Post

अखिलेश यादव ने छोड़ी सांसदी, करहल से बने रहेंगे विधायक, इस फैसले से मिल रहे हैं बड़े संकेत

Next Post

एटा: कलक्ट्रेट पर आज दूसरे दिन भी हंगामा, सपा प्रत्याशियों के साथ मारपीट

Related Posts

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

Next Post
एटा: कलक्ट्रेट पर आज दूसरे दिन भी हंगामा, सपा प्रत्याशियों के साथ मारपीट

एटा: कलक्ट्रेट पर आज दूसरे दिन भी हंगामा, सपा प्रत्याशियों के साथ मारपीट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रॉन्ग साइड आने पर ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने चालक को जड़ा थप्पड़, लाइन हाजिर

रॉन्ग साइड आने पर ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने चालक को जड़ा थप्पड़, लाइन हाजिर

May 7, 2023
चंबल नदी में पितृ तर्पण के दौरान मगरमच्छ के हमले से दो युवक घायल

चंबल नदी में पितृ तर्पण के दौरान मगरमच्छ के हमले से दो युवक घायल

September 30, 2023
आठ नवम्बर से होगा जूता उद्योग का तीन दिवसीय महाकुम्भ ‘मीट एट आगरा’

आठ नवम्बर से होगा जूता उद्योग का तीन दिवसीय महाकुम्भ ‘मीट एट आगरा’

October 21, 2024
शराब की दुकान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

शराब की दुकान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

March 23, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.