आगरा। पिछले कई दिनों से लगातार अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी कई लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए रकाबगंज थानाध्यक्ष ने आज बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त कराया। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई।
छीपीटोला, चक्कीपाट, बिजलीघर पर से जिन दुकानदारों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया था। आज उन पर बड़ी कार्रवाई की गई। शिवाजी मार्केट में काफी अतिक्रमण था। पुलिस ने सारा अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। थानाध्यक्ष रकाबगंज राकेश कुमार ने बताया कि 25 हजार का जुर्माना भी वसूला गया है। कल ईदगाह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान अभी जारी रहेगा।












