आगरा। मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में एक बस पलट गई। बस पलटने से यात्रियों के बीच में चीख पुकार मच गई।
स्लीपर कोच बस 45 सवारियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। अचानक चालक की झपकी लग गई और बस पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने सवारियों को 15 मिनट प्रयास के बाद बाहर निकाला। इनमें सात सवारियां घायल हो गई थीं। उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस ने अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया।











