• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा के कारखास सिपाही के कारनामे लखनऊ तक पहुंचे

आगरा के कारखास सिपाही के कारनामे लखनऊ तक पहुंचे

ताजगंज क्षेत्र में बड़ा जहाज नाम से चर्चित है सिपाही, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने उठाया मामला

December 5, 2023
in administration, Agra, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। एक लाइन हाजिर सिपाही के ताजगंज क्षेत्र में कारखासी करने के कारनामे लखनऊ तक पहुंच गए हैं। पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की है। यह पहला मामला नहीं है जब सिपाही आरोपों के कठघरे में है। इससे पहले भी शिकायतें हुईं हैं। मगर अधिकारियों की मेहरबानी के चलते कारखासी उसी के पास रही। सिपाही की ताजगंज में तूती बोलती है। 

पूर्व एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने थानों से 41 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया था। यह वह पुलिस कर्मी थे जो कारखास थे। कहां से क्या आना है। किससे कितना मिलता है। इसका हिसाब-किताब इनके पास रहता था। 41 में से एक न्यू आगरा थाने में तैनात हो गया। शेष अभी भी पुलिस लाइन में हैं। इन्हें कोई नवीन तैनाती नहीं दी गई है। जिस सिपाही की शिकायत हुई है उसकी तैनाती लाइन में है मगर वहां उसकी तूती बोलती है। कब आता है कब जाता है। कोई नहीं पूछता। वर्दी वह पहनता नहीं। ताजगंज क्षेत्र में सक्रिय रहता है। वह वहां का कारखास है। लाइजनिंग के नाम पर सभी काम देखता है। शिकायत में लिखा गया सिपाही बड़ा जहाज नाम से चर्चित है। जानकारी करने पर पता चला कि पहले एक प्राइवेट व्यक्ति पुलिस की वसूली करता था। उसका नाम छोटा जहाज था। यह बसई चौकी पर ही रहता था। सिपाही ने जिम्मेदारी संभाली तो वह बड़ा जहाज बन गया। कमिश्नरेट में यह अकेला ऐसा सिपाही नहीं है। सिकंदरा थाने में भी कारखासी लाइन का एक सिपाही कर रहा है। सालों से सिकंदरा थाना क्षेत्र में वही कारखास है। लाइन हाजिर है। मगर थाना क्षेत्र से उसका मोह भंग नहीं हो रहा है। थाना क्षेत्र उसे इतना भा गया है कि अब तो वह क्रेटा से चलता है। कभी-कभी ब्रेजा गाड़ी लेकर आता है। पुलिस कर्मी तो यहां तक दावे करते हैं कि उसके तो ट्रक चल रहे हैं। जिसके साथ चल रहे हैं उसका नाम भी बताते हैं। हालांकि इसका पुलिस कर्मियों पर कोई प्रमाण नहीं है। सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस लाइन में इन सिपाहियों से काम क्या लिया जाता है। हाजिरी वहां लगती है तो किसके आदेश पर ये थाना क्षेत्रों में सुबह से सक्रिय रहते हैं। थाना क्षेत्र में घूमने की अनुमति कौन देता है। गणना कार्यालय में इनकी क्या सेटिंग हैं। शुक्रवार की परेड के समय ये कहां रहते हैं। इन सिपाहियों में ऐसा क्या खास है जो कोई थाना प्रभारी इन्हें आने से मना नहीं करता।

Previous Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस

Next Post

सिपाही ने धारा हटाने के नाम पर वसूले पैसे, ऑडियो वायरल

Related Posts

चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर

चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर

December 13, 2025

आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग चौकी प्रभारी जागेश्वर सिंह ने एक युवक को चौकी में अवैध हिरासत में...

सदर में प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने

सदर में प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने

December 13, 2025

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पत्ती के नाम पर एक गरीब प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का...

सड़क किनारे लावारिस पड़ी बच्ची को देखकर राहगीरों में मची अफरा-तफरी

सड़क किनारे लावारिस पड़ी बच्ची को देखकर राहगीरों में मची अफरा-तफरी

December 13, 2025

आगरा। शनिवार को शाहदरा क्षेत्र में  गीतांजलि हॉस्पिटल के पास सर्विस रोड पर करीब दो माह की एक मासूम बच्ची...

सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में उठाया टीटीजेड का मुद्दा

सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में उठाया टीटीजेड का मुद्दा

December 12, 2025

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा के नाम पर लगाए गए पर्यावरणीय प्रतिबंधों से आगरा और आसपास के जिलों में औद्योगिक विकास...

फर्जी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा

फर्जी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा

December 12, 2025

आगरा। साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले एक...

आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

December 11, 2025

आगरा। कुछ दिन पूर्व विजय नगर कॉलोनी में बहुमंजिली बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने अनेक लोगों की जान जोखिम...

Next Post
सिपाही ने धारा हटाने के नाम पर वसूले पैसे, ऑडियो वायरल

सिपाही ने धारा हटाने के नाम पर वसूले पैसे, ऑडियो वायरल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

न्यू आगरा में पुजारी की दूसरे पुजारी ने की हत्या

न्यू आगरा में पुजारी की दूसरे पुजारी ने की हत्या

January 5, 2024
प्राचार्य के साथ मारपीट करने के मामले में डीआईओएस सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा

प्राचार्य के साथ मारपीट करने के मामले में डीआईओएस सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा

May 7, 2023
टीईटी की अनिवार्यता विषयक अध्यादेश को वापिस ले सरकार -यूटा

टीईटी की अनिवार्यता विषयक अध्यादेश को वापिस ले सरकार -यूटा

September 20, 2025
खेल: दो मुकदमों में छह लोग जेल भेज कर करोड़ों की जमीन पर कराया कब्जा, चार पुलिसकर्मी निलंबित

खेल: दो मुकदमों में छह लोग जेल भेज कर करोड़ों की जमीन पर कराया कब्जा, चार पुलिसकर्मी निलंबित

January 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर
  • सदर में प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने
  • सड़क किनारे लावारिस पड़ी बच्ची को देखकर राहगीरों में मची अफरा-तफरी
  • सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में उठाया टीटीजेड का मुद्दा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.