• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिपाही ने धारा हटाने के नाम पर वसूले पैसे, ऑडियो वायरल

सिपाही ने धारा हटाने के नाम पर वसूले पैसे, ऑडियो वायरल

जिस व्यक्ति से पैसे वसूले उसे फर्जी तरीके से जेल भेजने के मामले में 6 पुलिसकर्मी हुए थे निलंबित

December 6, 2023
in Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। जानलेवा हमले सहित एक अन्य धारा को हटाने के लिए शाहगंज थाने के सिपाही ने पैसे वसूले। पैसे की डिलीवरी जूस की दुकान पर हुई थी। पैसे लेने के बाद भी धारा नहीं हटी। मामले में ऑडियो वायरल हो गया है। जिस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है उसे पूर्व में जगदीशपुरा थाने से भी एनडीपीएस में जेल भेजा गया था। व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसे फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। जांच होने के बाद मामले में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने 6 पुलिसकर्मी निलंबित किए थे।

मामला शाहगंज थाने का है। सितंबर के महीने में अधिवक्ता सहित दो लोगों पर हमला हुआ था। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस पांच आरोपित गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो मुकदमे में नामजद एक आरोपित और सिपाही का बताया जा रहा है। जिस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई थी सिपाही शाहगंज थाने में तैनात था। सिपाही का गैर जनपद स्थानांतरण हो रखा था। कुछ समय पूर्व उसकी रवानगी पुलिस लाइन के लिए हो गई थी। थाने में तैनाती के दौरान कई लोगों का करीबी था। बड़े मामलों में ठेके लिया करता था। ऑडियो में सिपाही पुलिस की एक शाखा में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए भी उल्टा सीधा बोल रहा है। बताया जा रहा है कि सिपाही की बातचीत मुकदमे में नामजद अमित कुमार से हो रही है। ऑडियो में सिपाही उससे बोल रहा है कि धारा 307 और 308 हट जाएगी। सिपाही ने कुछ और पैसे भी मांगे हैं। ऑडियो में 30 हजार लिए जाने की बात का जिक्र है। शेष रकम काम होने के बाद मिलेगी यह भी बातचीत भी है। सिपाही थाने से हट गया। रुपये भी चले गए और काम भी नहीं हुआ। इस संबंध में अमित कुमार ने पुलिस के आला अधिकारियों से भी शिकायत की है। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि मुकदमे में जो धाराएं लगाई गई हैं वह मेडिकल के आधार पर नहीं हैं। पुलिस उस पर इस मुकदमे के जरिए दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।

6 पुलिसकर्मी हुए थे निलंबित
जून 2022 में जगदीशपुरा पुलिस ने जितेंद्र सिंह और अमित सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। अमित सिंह की शिकायत पर तत्कालीन आईजी रेंज नचिकेता झा ने दूसरे जनपद से जांच कराई थी। तत्कालीन एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जगदीशपुरा थाने में तैनात तीन दरोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित किया था। उस समय तत्कालीन एसएसपी ने बताया था कि पुलिस ने गैंगस्टर सनी कबाड़िया से ठेका लेकर दो लोगों को फर्जी मामले में जेल भेजा था। उस समय दारोगा ऋषिपाल सिंह, मनोज कुमार, अर्जुन प्रताप सिंह और सिपाही राजीव कुमार, दीपक राणा व गौरव डागर को निलंबित किया गया था।

Previous Post

आगरा के कारखास सिपाही के कारनामे लखनऊ तक पहुंचे

Next Post

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यूपी में आवारा पशुओं के लिए बनेंगे अभयारण्य, गाय पकड़ेंगे डीएम

यूपी में आवारा पशुओं के लिए बनेंगे अभयारण्य, गाय पकड़ेंगे डीएम

April 20, 2022
देश के 100 सबसे खतरनाक हादसे वाले शहरों में आगरा जोन के पांच जिले

देश के 100 सबसे खतरनाक हादसे वाले शहरों में आगरा जोन के पांच जिले

November 25, 2025
फिरौती की रकम न दिए जाने पर पांच साल की अबोध बच्ची की हत्या की

फिरौती की रकम न दिए जाने पर पांच साल की अबोध बच्ची की हत्या की

March 20, 2024
एसओजी के सिपाही ने बार संचालक के बेटे के पेट में मारीं लातें, तानी पिस्टल

एसओजी के सिपाही ने बार संचालक के बेटे के पेट में मारीं लातें, तानी पिस्टल

May 18, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.