• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ताजगंज में अवैध सब्जी मंडी के खिलाफ बड़ा अभियान चला

ताजगंज में अवैध सब्जी मंडी के खिलाफ बड़ा अभियान चला

June 30, 2026
in administration, Agra

आगरा। आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित बसई के पर्यटन थाना रोड पर मंगलवार दोपहर नगर निगम ने लंबे समय से सड़क पर लग रही अवैध सब्जी मंडी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। दोपहर करीब 12 बजे बुलडोजर, नगर निगम की टास्क फोर्स और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और कई सब्जी विक्रेताओं का सामान जब्त कर ट्रकों में भरकर ले जाया गया।

पर्यटन थाना रोड पर करीब एक किलोमीटर तक दोनों ओर सब्जी विक्रेताओं ने सड़क घेर रखी थी। सड़क संकरी होने के कारण आम लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालात ऐसे थे कि चारपहिया वाहन तो दूर, दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता था। जाम और अव्यवस्था इस मार्ग की नियमित समस्या बन चुकी थी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के लिए सब्जी विक्रेताओं को कई बार नोटिस और मौखिक चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद सड़क खाली नहीं की गई। लगातार मिल रही शिकायतों और यातायात बाधित होने की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाने का निर्णय लिया। जैसे ही नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की, कुछ सब्जी विक्रेताओं ने विरोध करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और टास्क फोर्स ने स्थिति को नियंत्रित रखा और बिना किसी बड़े विवाद के अभियान पूरा कराया। कई विक्रेताओं ने अपना सामान स्वयं हटा लिया, जबकि जो लोग अतिक्रमण नहीं हटा पाए उनका सामान नगर निगम ने जब्त कर लिया। अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम ने बुलडोजर की सहायता से सड़क को समतल कराया। सड़क पर जमा मिट्टी, कचरा और गंदगी की सफाई कराई गई। साथ ही बरसात के मौसम को देखते हुए पानी की निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न हो। नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया कि पर्यटन थाना रोड को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा सड़क पर अवैध रूप से मंडी लगाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

शिक्षकों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों पर फतेहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

Next Post

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा, न्याय और सुशासन का अनुपम उदाहरण है: ओम बिरला

Related Posts

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

August 23, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा की टाउनशिप नर्मदापुरम और गंगापुरम के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए अब...

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

August 22, 2026

आगरा। इंस्पेक्टर साहब मैं तो बर्बाद हो गई। मेरे पैसे और आभूषण गुम हो गए। घरवाले मुझे ताना दे देकर...

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

August 22, 2026

आगरा। आरपीएफ और जीआरपी राजामंडी चौकी पुलिस द्वारा ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर तीन चोरों को...

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

August 21, 2026

आगरा। एसएन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर स्थित बाल रोग वार्ड में शुक्रवार दोपहर में...

Next Post
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा, न्याय और सुशासन का अनुपम उदाहरण है: ओम बिरला

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा, न्याय और सुशासन का अनुपम उदाहरण है: ओम बिरला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में यह कैसी पुलिसिंग! ट्रांस यमुना चौकी पुलिस ने जुआ लूटा, चार निलंबित

आगरा में यह कैसी पुलिसिंग! ट्रांस यमुना चौकी पुलिस ने जुआ लूटा, चार निलंबित

October 26, 2024
बसई अरेला में तैनात दरोगा ने लगाया थानाध्यक्ष पर रिश्वत का आरोप

बसई अरेला में तैनात दरोगा ने लगाया थानाध्यक्ष पर रिश्वत का आरोप

November 20, 2022

शहीद पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर पहुंचा आगरा

December 11, 2021
नेशनल चंबल सेंचुरी पर मंडरा रहे संकट के बादल

नेशनल चंबल सेंचुरी पर मंडरा रहे संकट के बादल

February 19, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज
  • आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात
  • ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है
  • पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.