• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अपहरण कर करोड़ों की जमीन कराई अपने नाम,  कई पर मुकदमा

अपहरण कर करोड़ों की जमीन कराई अपने नाम, कई पर मुकदमा

दीवानी से अपहरण करके ले जाने का लगाया है आरोप, पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले

February 2, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। न्यू आगरा थाने में कुछ अधिवक्ताओं सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर करोड़ों रुपए की जमीन अपने नाम करा ली। 

 केके नगर निवासी मनोज कुमार शर्मा ने  पुलिस को बताया है कि 31 जनवरी की सुबह वह दीवानी आए थे। दीवानी के बाहर से उनका अपहरण कर लिया गया। उन्हें लायर्स कालोनी स्थित एक तीन मंजिला घर में ले जाया गया। आरोप है कि उमेश जोशी ने उन पर रिवाल्वर तान दी। बिजली के तार से उनका गला घोंटने का प्रयास किया गया। एक दस्तावेज लेखक और उनका बेटा भी वहां मौजूद थे। उनसे लिखित स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए। अंगूठे की निशानी ली गई। कागजों पर उनका फोटो विक्रेता के रूप में लगा हुआ था। दस्तावेज लेखक और उनका बेटा वहां से चले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद वापस लौटकर आए। कुछ कागजों पर उनसे फिर से हस्ताक्षर कराए। उन पर सुनील शर्मा और उनका फोटो लगा था। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कूटरचित दस्तावेज बनाकर उनकी भावना एस्टेट के पास स्थित 1107 गज जमीन अपने नाम कराई गई है।
वहीं दूसरी तरफ मुकदमे में नामजद सुनील शर्मा का कहना है कि मनोज शर्मा ने उनसे 1106 वर्ग गज जमीन खरीदी थी। जिसके 3.58 करोड़ रुपये शेष हैं। उनके पास चेक, एग्रीमेंट और लिखित दस्तावेज हैं। रुपये न दे पाने पर मनोज शर्मा ने खुद ही वापसी बैनामा तैयार कराया था। जो अभी तक रजिस्टर्ड नहीं हुआ है। सारे आरोप निराधार हैं। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले गए थे। पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले थे। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बलवा, मारपीट, अपहरण, जान से मारने की धमकी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करना, आपराधिक षड्यंत्र की धारा के तहत मुकदमा लिखा है। मुकदमे में सुनील शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन वर्मा, राम उपाध्याय उनका बेटा आरोपित हैं। 

Previous Post

खंदौली पुलिस और ड्रग विभाग ने नकली इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Next Post

हरीपर्वत में बालू से भरे ट्रैक्टर निकलने पर दरोगा, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
हरीपर्वत में बालू से भरे ट्रैक्टर निकलने पर दरोगा, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित

हरीपर्वत में बालू से भरे ट्रैक्टर निकलने पर दरोगा, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला में चिकित्सक और उनके पुत्र पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी और पकड़े

एत्माद्दौला में चिकित्सक और उनके पुत्र पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी और पकड़े

February 23, 2022
इस बार भी शासन के आदेश को दिखाया ठेंगा, आपस में बदले केंद्र

इस बार भी शासन के आदेश को दिखाया ठेंगा, आपस में बदले केंद्र

July 11, 2023
श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार या अनियमितता का दोषी बख्शा नहीं जाएगा: सुधांशु त्रिवेदी

श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार या अनियमितता का दोषी बख्शा नहीं जाएगा: सुधांशु त्रिवेदी

July 1, 2026
किरावली में छात्र का अपहरण कर मांगी फिरौती, जलाकर की हत्या

किरावली में छात्र का अपहरण कर मांगी फिरौती, जलाकर की हत्या

February 9, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.