• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चाहर ने संसद में उठाई आवाज, नदियों में आगरा के हक का पानी छोड़ें

चाहर ने संसद में उठाई आवाज, नदियों में आगरा के हक का पानी छोड़ें

कहा- उटंगन, खारी, किवाड़ नदी का पानी बांध बनाकर रोक लिया है राजस्थान ने

March 12, 2025
in Agra, Environment, Politics

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राज कुमार चाहर ने आज लोकसभा में आगरा जनपद में अपने संसदीय क्षेत्र से गुजरने वाली आगरा की पांच नदियों में आगरा के हिस्से का पानी छोड़े जाने की मांग उठाई।

सांसद चाहर ने कहा कि जिस फतेहपुरसीकरी संसदीय क्षेत्र से चुनकर वे आए हैं, वहां से पांच नदियां गुजरती हैं। ये हैं यमुना, चम्बल, किवाड़, उटंगन और खारी नदी। इनमें से राजस्थान से आगरा में प्रवेश करने वाली उटंगन, खारी और किवाड़ का पानी राजस्थान में बांध बनाकर रोक लिया गया है। उन्होंने कहा कि नदी जल बंटवारे के तहत यूपी को मिलने वाला पानी इन नदियों में नहीं छोड़ा जा रहा। फलतः ये नदियां सूखी पड़ी हैं। इससे हजारों किसान सिंचाई सुविधा से तो वंचित हुए ही हैं, इन नदियों से जुड़े क्षेत्रों में भूगर्भ जलस्तर भी गिर गया है। उन्होंने कहा कि इन तीनों नदियों का पानी राजस्थान में बांध बनाकर रोक लिया गया है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश को उसके हिस्से का पानी भी नहीं मिल पा रहा।

श्री चाहर जो भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में चम्बल नदी भी राजस्थान से ही प्रवेश करती है। कभी इस नदी में साल भर बहुत पानी रहता था, लेकिन अब इसमें भी पानी की बहुत कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि बटेश्वर जैसा प्रमुख तीर्थस्थल भी उनके क्षेत्र में ही है। यमुना और चम्बल में पर्याप्त पानी न होने से यहां आने वाले तीर्थयात्री भी मायूस होते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि राजस्थान से बांधों पर रोका गया आगरा के हिस्से का पानी छोड़ा जाए। इसके साथ ही चम्बल में भी आगरा को मिलने वाली पानी की मात्रा बढ़ाई जाए। इसके साथ ही यमुना नदी को शुद्ध कर उसके जल को पीने योग्य बनाया जाए।

Previous Post

रामलीला मैदान में दो पक्षों में पथराव हो रहा है, एसीपी- इंस्पेक्टर जल्दी पहुंचे, देर से पहुंचने वालों पर पड़ी फटकार

Next Post

आईपीएस को थाने की कमान देने का मिला लाभ, 11 दिन में 53 वारंटी पकड़े

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
आईपीएस को थाने की कमान देने का मिला लाभ, 11 दिन में 53 वारंटी पकड़े

आईपीएस को थाने की कमान देने का मिला लाभ, 11 दिन में 53 वारंटी पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

January 23, 2022
20 लाख युवाओं को अगले वर्ष तक रोजगार देगी सरकार आगरा में बोले सीएम योगी, मथुरा में खेली होली

20 लाख युवाओं को अगले वर्ष तक रोजगार देगी सरकार आगरा में बोले सीएम योगी, मथुरा में खेली होली

March 7, 2025
हत्यारोपी ने रिमांड पर बाड़े में से बरामद कराई पिस्टल

हत्यारोपी ने रिमांड पर बाड़े में से बरामद कराई पिस्टल

January 8, 2023
नकली पुलिस अधिकारी सहित दो पकड़े, पुलिस ने बरामद किया 1.20 करोड़ का सोना

नकली पुलिस अधिकारी सहित दो पकड़े, पुलिस ने बरामद किया 1.20 करोड़ का सोना

June 23, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.