• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शर्मनाक: शिकायत करने गए पीड़ित पर चौकी प्रभारी ने बनाया राजीनामा का दबाव, मना करने पर जड़े थप्पड़

शर्मनाक: शिकायत करने गए पीड़ित पर चौकी प्रभारी ने बनाया राजीनामा का दबाव, मना करने पर जड़े थप्पड़

पीड़ित ने डीजीपी को ट्वीट कर की शिकायत, 31 अगस्त की रात की घटना

September 5, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। आगरा पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। बाइक सवार के टक्कर मारने की शिकायत करने के लिए चौकी पर पहुंचे पीड़ित पर चौकी प्रभारी ने समझौते का दबाव बनाया। मना करने पर सरेआम उसकी पिटाई की गई। पीड़ित को कई थप्पड़ जड़े गए। मामले में वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित ने डीजीपी को ट्वीट कर चौकी प्रभारी की शिकायत की है। 

मामला 31 अगस्त की रात का है। कमाल खां निवासी जितेश रक्षाबंधन पर अपने भाई अनिल के साथ बहन के घर से लौट रहे थे। एक चौकी के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गिर गए। वह चौकी पर इस बात की शिकायत करने गए तो वहां पर एक कांस्टेबल ने कार्रवाई के लिए दो हजार रुपये मांगे। इसके साथ ही सभी को बंद करने की धमकी भी दी। थोड़ी देर में वहां चौकी प्रभारी आ गए। आते ही कहा कि समझौता कर लो, नहीं तो सही नहीं होगा। जब जितेश ने समझौता करने के लिए मना किया तो चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गए, उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी। कहा कि तुम्हारा भविष्य खराब कर दूंगा। एक वीडियो भी वायरल हुआ है जो चौकी के बाहर का है। दरोगा जी आते हैं और कहते हैं कि कोई जरूरत नहीं है एफआईआर लिखवाने की। तुम ही रॉन्ग साइड चल रहे थे। इस बीच पीड़ित कुछ कहने की कोशिश करता है तो दरोगा उसे गंदी गंदी गालियां दे रहा है। कहता है कि हाथ नीचे कर। उसके गाल पर थप्पड़ मार देता है। इसके बाद लगातार तीन-चार थप्पड़ जड़ देता है। वह कहता है कि हाथ नीचे कर, मुझे क्या देख रहा है। इसके बाद पीड़ित को वहां से भगा देता है। पीड़ित युवक ने वीडियो और अपनी तहरीर को ट्वीट कर मुख्यमंत्री, डीजीपी से मदद मांगी है। उसका कहना है कि दरोगा ने उन्हें सरेआम पीटा है। पीड़ित ने वीडियो को वायरल कर दिया है। 

Previous Post

युवा तरुणाई के स्वावलंबी बनने से भारत बनेगा विश्वगुरु: मुस्तफा अली

Next Post

हापुड़ में हुई घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने डीजीपी का पुतला फूंका

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
हापुड़ में हुई घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने डीजीपी का पुतला फूंका

हापुड़ में हुई घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने डीजीपी का पुतला फूंका

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं जल्द कराई जाएंगी निस्तारितः नगर आयुक्त

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं जल्द कराई जाएंगी निस्तारितः नगर आयुक्त

October 10, 2024
जगदीशपुरा पुलिस का खेल निराला जो जेल में था उसे जुए में फरार दिखा डाला

जगदीशपुरा पुलिस का खेल निराला जो जेल में था उसे जुए में फरार दिखा डाला

December 3, 2023
एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों के लिए बनेगा 150 बेड का सुपर सेंटर

एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों के लिए बनेगा 150 बेड का सुपर सेंटर

June 9, 2022
सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

July 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.