आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अगस्त को ताजनगरी में आ रहे हैं। आगरा विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित अटलपुरम टाउनशिप का वह शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में करीब तीन घंटे तक रहेंगे। मंडल आयुक्त कार्यालय के सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही आगरा विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित अटलपुरम योजना की लॉन्चिंग करेंगे। लॉन्चिंग को लेकर आगरा विकास प्राधिकरण में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें की आगरा ग्वालियर रोड स्थित भांडई पर लगभग 138 हैक्टर जमीन पर आवासीय योजना अटलपुरम बस रही है।











