• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान की रिमांड तीन दिन और बढ़ी

धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान की रिमांड तीन दिन और बढ़ी

पूछताछ में आरोपित के विदेशी कनेक्शन सामने आए हैं

August 2, 2025
in Agra, Crime, Cultural

आगरा। धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान की शनिवार को रिमांड अवधि पांच अगस्त तक बढ़ा दी गई है। उससे पुलिस व नेशनल एजेंसियां पाकिस्तान के साथ ही अन्य देशों से कनेक्शन के बारे में पूछताछ करेंगीं।

सदर थाना क्षेत्र की रहने वालीं दो युवतियां 24 मार्च को लापता हुई थीं। उनके पिता ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि उधमपुर (जम्मू कश्मीर) की साईमा उर्फ खुशबू उनकी बेटियों को धर्मांतरण कराके शादी कराने के लिए बहला फुसला कर ले गई है। आगरा पुलिस ने लापता दोनों बहनों को कोलकाता से बरामद किया। इसके बाद चौंकाने वाला सच सामने आया। सच सामने आने के बाद पुलिस ने छह राज्यों में ताबड़तोड़ दबिश देकर धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह के सरगना समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें गोवा की एक युवती भी थी। ये गिरोह आईएसआईएस आतंकी संगठन के मॉडयूल पर काम कर रहा है। इसके प्रतिबंघित संगठन पीएफआई, एसडीपीआई और पाकिस्तान की एजेन्सियों से जुड़े होने के साक्ष्य भी मिले हैं। इस गिरोह को कनाडा, अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देशों से फंडिंग की जा रही थी। गिरोह का सरगना अब्दुल रहमान है। पूछताछ में पता चला कि अब्दुल रहमान और गिरोह से जुड़े अन्य लोग नेपाल में भी धर्मांतरण की योजना पर काम कर रहे थे।

शनिवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर आरोपित अब्दुल रहमान को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने पूछताछ पूरी न होने का तर्क देते हुए रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि अभी तक हुई पूछताछ में आरोपित के विदेशी कनेक्शन सामने आए हैं। पूछताछ अभी शेष रह गई है। न्यायालय ने रिमांड की अवधि तीन दिन और यानी पांच अगस्त तक बढ़ा दी। अब्दुल रहमान से अब तक हुई पूछताछ और जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान के छह नंबरों से बातचीत करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उससे पाकिस्तान कनेक्शन के साथ ही नेपाल, नगालैंड, भूटान, म्यांमार कनेक्शन के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस और नेशनल जांच एजेंसियों के कुछ और सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना बाकी है। गिरोह के जाल में फंसी दोनों बहनों को बरामद करने के बाद उनके बयान दर्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही पुलिस चार अन्य युवतियों के बयान दर्ज करा चुकी है। ये युवतियां भी गिरोह का शिकार हुई हैं।

Previous Post

पटे से थर्ड डिग्री देने वाले सिपाही को नहीं पहचान पा रहे अधिकारी!

Next Post

पांच अगस्त को मुख्यमंत्री एडीए की प्रस्तावित अटलपुरम टाउनशिप का करेंगे शुभारंभ

Related Posts

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

Next Post
पांच अगस्त को मुख्यमंत्री एडीए की प्रस्तावित अटलपुरम टाउनशिप का करेंगे शुभारंभ

पांच अगस्त को मुख्यमंत्री एडीए की प्रस्तावित अटलपुरम टाउनशिप का करेंगे शुभारंभ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डीडी स्वीट्स में सजी हुई थी जुए की महफिल, पांच लोग पकड़े

डीडी स्वीट्स में सजी हुई थी जुए की महफिल, पांच लोग पकड़े

January 17, 2023
गैंगस्टर के आरोपी के भागने के बाद हेड कांस्टेबल ने खुद अपने सिर में कराया था ईंट से हमला

गैंगस्टर के आरोपी के भागने के बाद हेड कांस्टेबल ने खुद अपने सिर में कराया था ईंट से हमला

July 14, 2022
खेरागढ़ में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

खेरागढ़ में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

November 8, 2023
सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

April 18, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.