आगरा। ताजनगरी में आज सुबह 11 बजे से शुरू हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में धूप निकलने से राहत मिली थी, लेकिन अब तापमान भी गिर गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
सर्द हवाओं और बारिश से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। आज सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद अचानक एकदम अंधेरा हो गया। इसके बाद बरसात शुरू हो गई। बरसात के कारण गलन बढ़ने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से सुबह-सुबह ही धूप निकल रही थी। जिस वजह से लोगों को गर्म कपड़ों से कुछ निजात मिली थी, लेकिन धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं में तेजी आने से मौसम ने करवट ले ली है। आज सुबह से गलन का प्रभाव बढ़ गया है। लगातार धूप निकलने से ये संभावना जताई जा रही थी कि अब सर्दी कम हो जाएगी, लेकिन आज बारिश और तेज हवाएं दोनों ही ठंड बढ़ा रहे हैं।











