• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में जाम से लोगों को परेशान देखकर मंडलायुक्त आए एक्शन मोड में

आगरा में जाम से लोगों को परेशान देखकर मंडलायुक्त आए एक्शन मोड में

विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निजात दिलाने को दिए निर्देश

February 9, 2026
in administration, Agra

आगरा। ताजनगरी में जाम एक बड़ी समस्या बन गई है। पांच मिनट का सफर तय करने वाले रास्तों पर आधा से एक घंटा लग रहा है। लोगों को जाम में परेशान होता देखकर मंडलायुक्त एक्शन मोड़ में आ गए हैं। सोमवार को उन्होंने पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कके निर्देश दिए की बेशक आगरा में मेट्रो का काम चल रहा है लेकिन जाम से निजात दिलाना भी हमारी जिम्मेदारी है। हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने हाल ही में चार्ज लिया है। चंद दिनों में ही वह समझ गए यहां जाम सबसे बड़ी समस्या है। सोमवार को उन्होंने बैठक कर मेट्रो निर्माण, सड़क मरम्मत, बस अड्डों की व्यवस्था, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक कंट्रोल जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जानकारी दी कि माल रोड और एमजी रोड पर आगरा कॉलेज तक मेट्रो का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए स्थल-स्थल पर मार्शल तैनात किए जाएं। मेट्रो द्वारा 20 मार्शल यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए जाएं। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जहां-जहां मेट्रो कार्य के चलते बैरिकेडिंग हटाई जा चुकी है, वहां सड़क मरम्मत, क्षतिग्रस्त फुटपाथों का पुनर्निर्माण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन साइनेज लगाने को भी कहा गया।

पेड़ों के कटान पर सुप्रीम कोर्ट की अनुमति का इंतजार

नगर आयुक्त ने बताया कि एमजी रोड पर 144 पेड़ों के कटान की अनुमति अभी उच्चतम न्यायालय से नहीं मिली है, जिससे मेट्रो कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर शीघ्र अनुमति प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

बस अड्डों और अवैध संचालन पर सख्ती

मंडलायुक्त ने अबूलाला दरगाह पर बस ले-बाई निर्माण हेतु आरटीओ, मेट्रो और रोडवेज को संयुक्त निरीक्षण कर स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। कुबेरपुर में निजी बस अड्डे के अवैध संचालन की शिकायत पर उन्होंने आरटीओ को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने और रोडवेज प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर दिशा-सूचक साइनेज की तैयारी

यमुना एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग और इनर रिंग रोड से ग्वालियर, भरतपुर, हाथरस, धौलपुर जैसे जनपदों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए स्पष्ट साइनेज लगाए जाने को लेकर संबंधित विभागों की अलग बैठक तय करने के निर्देश दिए गए।

किलोमीटर आधारित टोल टैक्स पर रिपोर्ट तलब

जेपी इन्फ्राटेक के प्रतिनिधि ने बताया कि किलोमीटर आधारित टोल टैक्स प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया जारी है। मण्डल आयुक्त ने निर्देश दिए कि अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। अपर पुलिस आयुक्त (यातायात) और मेट्रो परियोजना निदेशक को निर्देश दिए गए कि यातायात नियंत्रण में लगाए गए कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराई जाए। बैठक में नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, अपर पुलिस आयुक्त यातायात हिमांशु गौरव, आरटीओ प्रवर्तन अखिलेश द्विवेदी, आरटीओ प्रशासन अरुण कुमार, रोडवेज मैनेजर बीपी अग्रवाल, एसीपी ट्रैफिक राम प्रवेश गुप्ता, आगरा मेट्रो परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सेवा निसंदेह पुण्य का कार्य बोले पुलिस कमिश्नर

Next Post

22 फरवरी को मेगा शिविर में योजनाओं का लाभ विभाग कैसे दें- दी गई जानकारी

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
22 फरवरी को मेगा शिविर में योजनाओं का लाभ विभाग कैसे दें- दी गई जानकारी

22 फरवरी को मेगा शिविर में योजनाओं का लाभ विभाग कैसे दें- दी गई जानकारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पर्यटकों को लगा आतंकी हमला हो गया है, बाद में पता चला मॉकड्रिल है

पर्यटकों को लगा आतंकी हमला हो गया है, बाद में पता चला मॉकड्रिल है

March 24, 2023
एटा में गुड व्यापारी से 92 हजार की लूट

एटा में गुड व्यापारी से 92 हजार की लूट

March 1, 2022
थैला प्रकरण: थानाध्यक्ष का कारखास भी लाइन हाजिर

थैला प्रकरण: थानाध्यक्ष का कारखास भी लाइन हाजिर

November 27, 2023
हरीपर्वत पुलिस ने कई राज्यों में कार की चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

हरीपर्वत पुलिस ने कई राज्यों में कार की चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

December 16, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.