आगरा। पुलिस अपर आयुक्त शनिवार को पिनाहट और बासोनी थाने में औचक निरीक्षण को पहुंच गए। पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। दोनों ही थानों में उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को भी सुना।
पुलिस अपर आयुक्त आगरा केशव चौधरी ने थाना पिनाहट के कार्यालय में पहुंच महिला हेल्प डेस्क, आपराधिक रजिस्टर, आगंतुक, लंबित विवेचना के बारे में जानकारी ली। मालखाने सहित थाने की इमारत का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की रसोई एवं पुलिसकर्मियों की बैरकों को भी देखा। एसीपी ने पिनाहट अमरदीप लाल एवं थाना प्रभारी नीरज पंवार सहित उप निरीक्षकों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और लंबित विवेचना अपराधियों पर लगाम कसने के साथ महिला अपराधों में तत्काल कार्रवाई किए जाने को लेकर निर्देश दिए। बासोनी में पहुंच कर भी उन्होंने थाने के माल खाने सहित कार्यालय का निरीक्षण किया। विवेचना की स्थिति के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के कार्यों की उन्होंने सराहना की।










