• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
धर्मांतरण कराने वाले गैंग के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान की पुलिस को मिली 10 दिन की रिमांड

धर्मांतरण कराने वाले गैंग के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान की पुलिस को मिली 10 दिन की रिमांड

सीजेएम कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया

July 22, 2025
in Agra, Court, Crime, Cultural, National

आगरा। दो सगी बहनों का धर्मांतरण कराने वाले गैंग का मास्टरमाइंड मंगलवार को दीवानी में सीजेएम कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी की 10 दिन की रिमांड मंजूर की है।

सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियां 24 मार्च को लापता हुई थीं। उनके पिता ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि उधमपुर (जम्मू कश्मीर) की साईमा उर्फ खुशबू उनकी बेटियों को धर्मांतरण कराके शादी कराने के लिए बहला फुसला कर ले गई है। आगरा पुलिस ने लापता दोनों बहनों को कोलकाता से बरामद किया। इसके बाद चौंकाने वाला सच सामने आया। सच सामने आने के बाद पुलिस ने छह राज्यों में ताबड़तोड़ दबिश देकर धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह के सरगना समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें गोवा की एक युवती भी है। ये गिरोह आईएसआईएस आतंकी संगठन के मॉडयूल पर काम कर रहा है। इसके प्रतिबंघित संगठन पीएफआई, एसडीपीआई और पाकिस्तान की एजेन्सियों से जुड़े होने के साक्ष्य भी मिले हैं। इस गिरोह को कनाडा, अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देशों से फंडिंग की जा रही थी। पुलिस ने दिल्ली से मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया था। वह गोवा की आयशा को धर्मांतरण के लिए फंड मुहैया कराता था। अब्दुल रहमान ही सामूहिक धर्मांतरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मौलाना कलीम सिद्दीकी के गिरोह को मुख्य रूप से संचालित कर रहा था। पुलिस की दबिश में आरोपी के घर से रोहतक की युवती भी बरामद हुई। उसे भी धर्मांतरण के लिए लाए जाने की आशंका है। आरोपी के ठिकाने से मुस्लिम साहित्य के साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाली पुस्तकें भी मिली हैं। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गिरोह के आतंकी फंडिग के बारे में पड़ताल की जाएगी।

इधर अवैध धर्मांतरण गिरोह से जुड़कर इस्लाम कुबूल करने वाले हिंदू युवक पकड़े जाने के बाद घर वापसी की बात कर रहे हैं। पुलिस कस्टडी रिमांड पर पूछताछ में आरोपितों ने अपने धर्मांतरण से लेकर गैंग के लिए काम करने तक की पूरी जानकारी पुलिस को दी। जयपुर से गिरफ्तार हुए पियूष पंवार उर्फ मोहम्मद अली एक युवती के प्यार में धर्मांतरित हुआ था। वह भी उसको छोड़कर चली गई थी।

Previous Post

खेरागढ़ थाना पुलिस की चोरों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

Next Post

प्रोफेसर बीके सारस्वत बने पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
प्रोफेसर बीके सारस्वत बने पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति

प्रोफेसर बीके सारस्वत बने पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मेट्रो स्टेशन में घुसा कुत्ता, काफी देर तक रही अफरा तफरी

मेट्रो स्टेशन में घुसा कुत्ता, काफी देर तक रही अफरा तफरी

May 7, 2025
विश्वविद्यालय के शिक्षक का पैसे लेते हुए हो रहा है वीडियो वायरल

विश्वविद्यालय के शिक्षक का पैसे लेते हुए हो रहा है वीडियो वायरल

June 9, 2024

डॉक्टर साहब लड्डू गोपाल जी का हाथ टूट गया है जल्दी से इलाज कर दो

November 19, 2021
गणित के पेपर में ग्राफ का प्रश्नआया, ग्राफ पेपर भेजा नहीं गया

गणित के पेपर में ग्राफ का प्रश्नआया, ग्राफ पेपर भेजा नहीं गया

August 4, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.