• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सैंया थाने के सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया युवक का अपहरण मांगी फिरौती गिरफ्तार

सैंया थाने के सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया युवक का अपहरण मांगी फिरौती गिरफ्तार

सिपाही सोनू बताया जाता है काफी चर्चित, पांच दिन पहले ही हुई है थाने में पोस्टिंग

September 24, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। सैंया थाने में तैनात एक सिपाही ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण कर लिया। उसके परिजनों से फिरौती मांगी। परिजनों के द्वारा शिकायत करने के बाद न्यू आगरा थाना पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर राजीव त्यागी ने बताया कि  कुशल पाल सिंह बाह के रहने वाले हैं। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में अपने भाई हर्षवर्धन के साथ रहते हैं। सोमवार को उनका भाई हर्षवर्धन न्यू आगरा क्षेत्र में कुछ सामान लेने के लिए गया था। रात तक उनका भाई घर वापस नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजा लेकिन नहीं मिला। रात में करीब 2:30 बजे हर्षवर्धन के फोन से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने हर्षवर्धन का अपहरण करने की बात कही और फिरौती के रूप में पांच लाख रुपये मांगे। कुशल ने इस बात की जानकारी न्यू आगरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि मोनू नाम के सिपाही ने फिरौती मांगी है उसी ने अपने साथियों के साथ युवक का अपहरण किया है। उसकी तैनाती के बारे में पता किया गया तो उसकी तैनाती सैंया थाने में थी। कुछ दिन पहले ही उसकी वहां तैनाती हुई है। इससे पहले वह सस्पेंड था और काफी चर्चित भी रहा है। उसके ऊपर अन्य जिलों में मुकदमे भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया और सिपाही मोनू और उसके दोनों साथी राहुल और राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हर्षवर्धन को कारगिल पर बुलाया था जहां से उन्होंने उसकी किडनैपिंग की। जब उन्हें पता चला कि हर्षवर्धन के पास पैसे नहीं है तो तीनों ने उसके परिजनों से फिरौती वसूलने का प्लान बनाया। 22 तारीख की रात से 23 तारीख तक की रात तक वह उसे गाड़ी में घूमाते रहे। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Previous Post

संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण को जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश

Next Post

वक्फ संपत्तियों में करोड़ों की हेराफेरी करने के मामले में मोहम्मद जाहिद और उसके भाई पर मुकदमा

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
वक्फ संपत्तियों में करोड़ों की हेराफेरी करने के मामले में मोहम्मद जाहिद और उसके भाई पर मुकदमा

वक्फ संपत्तियों में करोड़ों की हेराफेरी करने के मामले में मोहम्मद जाहिद और उसके भाई पर मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रांस यमुना में व्यापारी ने अपने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

ट्रांस यमुना में व्यापारी ने अपने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

July 4, 2024
एमएलसी के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक भाग दौड़ में जुटे कई दावेदार

एमएलसी के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक भाग दौड़ में जुटे कई दावेदार

March 14, 2022
आगरा में दिनदहाड़े महिला की गोलियों से भूनकर की हत्या

आगरा में दिनदहाड़े महिला की गोलियों से भूनकर की हत्या

July 18, 2025
जिन्हें लगता है, इन हमलों से मैं  टूट जाऊंगा, समझौता कर लूंगा वह बड़ी गलतफहमी के शिकार: सुमन

सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमले के मामले में सरकार से हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

April 30, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.