• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एमजी रोड पर अभिनेता अजय देवगन की एक झलक पाने को उमड़ी भारी भीड़

एमजी रोड पर अभिनेता अजय देवगन की एक झलक पाने को उमड़ी भारी भीड़

February 20, 2026
in Agra, Business, Entertainment

आगरा।  शुक्रवार को अभिनेता अजय देवगन ने कल्याण ज्वेलर्स के भव्य फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन किया। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौके पर जमा हो गए, जिससे पूरा इलाका कुछ देर के लिए स्टार क्रेज़ में डूब गया । 

आगरा में एमजी रोड पर कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करने के लिए अभिनेता अजय देवगन आए थे। अजय देवगन के आगमन की सूचना मिलते ही शोरूम के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग कर रखी थी और भीड़ को रेलिंग के पीछे ही रोका गया। बावजूद इसके माहौल पूरी तरह जोश और उत्साह से भरा रहा।अजय देवगन ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। उन्होंने कार से उतरते ही हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया, जिस पर भीड़ ने तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया। कुछ देर के लिए एमजी रोड पर फिल्मी माहौल सा बन गया। उद्घाटन अवसर पर अजय देवगन ने कहा कि कल्याण ज्वेलर्स के इस फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन करना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगरा के लोग इस शोरूम को अपनी आभूषण जरूरतों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाएंगे। कंपनी की ओर से जानकारी देते हुए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने बताया कि आगरा में फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश में कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कल्याण ज्वेलर्स का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वस्तरीय सेवा, व्यापक उत्पाद श्रृंखला और पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करना है।

Previous Post

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी इशानी जोहर से अलग होने की घोषणा की

Next Post

किसान सेना के राष्ट्रीय संयोजक की फेसबुक पर डाली गई पोस्ट सुर्खियों में

Related Posts

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

September 3, 2026

आगरा। गुरुवार को आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची। सामाजिक एवं गैर-व्यावसायिक पहल के तहत फिल्म के...

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

September 3, 2026

आगरा। आगरा में पुलिस की कार्य शैली को लेकर लगातार बवाल हो रहे हैं। एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर के लाठी...

नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया

नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया

September 2, 2026

आगरा। सुभाष बाजार क्षेत्र में स्थित महावीर नाले पर अवैध और जर्जर स्थिति में बनी दुकानों के खिलाफ नगर निगम...

20 सितंबर को मेट्रो के पांच स्टेशनों का लोकार्पण !

20 सितंबर को मेट्रो के पांच स्टेशनों का लोकार्पण !

September 2, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन के पांच स्टेशनों में मेट्रो के संचालन की मौखिक अनुमति मिल गई है। 20 सितंबर...

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

September 1, 2026

आगरा। आगरा के केंद्रीय कारागार में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हाई सिक्योरिटी सेल में बंद एक...

Next Post
किसान सेना के राष्ट्रीय संयोजक की फेसबुक पर डाली गई पोस्ट सुर्खियों में

किसान सेना के राष्ट्रीय संयोजक की फेसबुक पर डाली गई पोस्ट सुर्खियों में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सेंट जॉन्स कॉलेज में पाकिस्तान का झंडा लगने पर मची खलबली

सेंट जॉन्स कॉलेज में पाकिस्तान का झंडा लगने पर मची खलबली

June 20, 2022
आरबीएस एजुकेशनल सोसाइटी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिचपुरी के लोगों का हल्लाबोल

आरबीएस एजुकेशनल सोसाइटी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिचपुरी के लोगों का हल्लाबोल

November 28, 2025
प्रोफेसर लवकुश मिश्रा को मिला अमेरिका ग्लोबल अकडेमिक लीडर अवार्ड

प्रोफेसर लवकुश मिश्रा को मिला अमेरिका ग्लोबल अकडेमिक लीडर अवार्ड

December 31, 2023
तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर

तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर

May 6, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज
  • आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची
  • दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा
  • नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.