• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अधिवक्ता को कार्यविरत किए जाने के मामले में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल सीजेएम कोर्ट में तलब

अधिवक्ता को कार्यविरत किए जाने के मामले में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल सीजेएम कोर्ट में तलब

कुलपति सहित सभी विपक्षियों ने कोर्ट ने 22 जुलाई को नहीं किया जवाब दाखिल, कोर्ट ने बताया घोर आपत्तिजनक

July 25, 2025
in administration, Agra, Court, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के विधिक सलाहकार को कूटरचित दस्तावेज बनाकर, गलत आरोप लगाते हुए व उनकी भुगतान की फाइलों को गायब कर कार्यविरत किए जाने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 22 जुलाई को कुलपति सहित कार्य परिषद के सभी सदस्यों और अन्य विपक्षियों को कोर्ट में हाजिर होकर जवाब देना था। लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से किसी के द्वारा जवाब दाखिल नहीं किया गया। जवाब दाखिल नहीं किए जाने की बात को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने घोर आपत्तिजनक मानते हुए अपर मुख्य सचिव राज्यपाल को आदेशित करते हुए जवाब मांगा है। अब मामले में 22 अगस्त को सुनवाई होगी।

बीते दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा विधिक सलाहकार डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित को कार्य विरत किया गया था। अधिवक्ता डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां एक याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने कहा है कि जिस पत्र के माध्यम से मुझे कार्यविरत गया है उसमें जो भी उन पर आरोप लगाए गए हैं। वह सभी झूठे व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बनाये गए हैं। कुलसचिव के आदेश में उन्होंने उनके भुगतान संबंधी फाइल विभाग में उपलब्ध नहीं होने की बात कही है। इस पर डॉक्टर दीक्षित ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी फाइलों को अधिकारियों के द्वारा जानबूझकर गायब किया गया है। कुलसचिव ने अपने पत्र में जिक्र किया था कि वह केसों में सही तरीके से पैरवी भी नहीं करते हैं। इस पर उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि अभी तक उन्होंने शत प्रतिशत विश्वविद्यालय को केस जिताए हैं और करोड़ों रुपए का फायदा कराया है। इसका विधि विभाग में रिकार्ड मौजूद है। कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, उप कुल सचिव पवन कुमार, प्रोफेसर राजीव वर्मा और बाबू राधिका प्रसाद पर 30% कमीशन मांगे जाने का उन्होंने आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि पूर्व में भी कमीशन के लालच में तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल के कार्यकाल में उनके भुगतान रोके गए थे जिसकी उन्होंने कुलाधिपति से शिकायत की थी। शिकायत पर कुलाधिपति ने सेवानिवृत न्यायमूर्ति रंजना पंड्या की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई। इस कमेटी ने भी अधिवक्ताओं के बिलों को रोकना गलत पाया था। कुलाधिपति ने अपने आदेश में भी इस बात का जिक्र किया है। कुलाधिपति के इस आदेश को उन्होंने अपनी याचिका में संलग्न किया है। डॉक्टर दीक्षित ने अपनी याचिका में कहा है कि कुलसचिव द्वारा जारी पत्र में उन्हें कूट रचित दस्तावेज बनाकर 8 दिसंबर 2021 से रिटेर्शिप पर दिखाया है, जिससे उनका भुगतान न हो सके। जबकि वास्तव में वह 28 मई 2022 से रिटेनर्शिप पर है। इसके सभी कागज उन्होंने याचिका में दाखिल किए हैं। उन्होंने अपनी याचिका यह भी कहा है कि कुलपति के द्वारा 8 जून 2025 को प्रेस वार्ता कर कहा गया था कि अधिवक्ता द्वारा लगाए गए रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच सेवानिवृत न्यायाधीश विष्णु गुप्ता की अध्यक्षता में गठित की गई उच्च स्तरीय समिति करेगी। इसके बाद 13 जून 2025 को कुलपति ने मीडिया में कहा कि हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में जांच की गई। जांच रिपोर्ट में पाया गया की अधिवक्ता द्वारा की गई शिकायत पूरी तरह भ्रामक है। इस पर डॉक्टर दीक्षित ने याचिका में हैरानी जाहिर करते हुए कहा है कि तीन से चार दिन के अंदर जांच कमेटी भी बन गई और उसकी रिपोर्ट भी आ गई और अधिवक्ता को कमेटी ने बुलाया भी नहीं। उन्होंने कहा है कि इन लोगों ने षड्यंत्र करते हुए फर्जी कमेटी बनाकर उन पर आरोप लगा दिए हैं। जबकि उन्होंने 7 जून व 13 जून 2025 को आरटीआई के माध्यम से जांच कमेटी के संबंध में जानकारी मांगी है जो आज तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस संबंध में उन्होंने 10 जून और 25 जून को कुलसचिव को भी पत्र लिखा है, जिसका उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।
अधिवक्ता डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित की ओर से अपनी याचिका में कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, तत्कालीन कुल सचिव डॉक्टर ओमप्रकाश, कुल सचिव अजय मिश्रा प्रोफेसर राजीव वर्मा, उप कुलसचिव पवन कुमार, आईईटी के निदेशक प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह, प्रोफेसर संजय चौधरी, विश्वविद्यालय द्वारा बनी जांच कमेटी के सभी सदस्य, बाबू राधिका प्रसाद उप कुलसचिव अनूप केशरवानी, 6 जून को हुई कार्य परिषद के सभी सदस्यों को आरोपी बनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद परिवाद दर्ज 22 जुलाई को सभी विपक्षियों को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना- अपना जवाब दाखिल करने के आदेश दिए थे। 22 जुलाई को विश्वविद्यालय की ओर से किसी ने कोई जवाब दाखिल नहीं किया। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अपर मुख्य सचिव राज्यपाल को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल नहीं करने की बात को घोर आपत्तिजनक बताया है। उन्हें आदेशित किया है 22 अगस्त को इस मामले में वह अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करें।

Previous Post

धर्मांतरण मामले में पुलिस ने देहरादून की एक युवती को रेस्क्यू किया

Next Post

फतेहपुर सीकरी में एक घर से डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी चोरी

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
फतेहपुर सीकरी में एक घर से डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी चोरी

फतेहपुर सीकरी में एक घर से डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी चोरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर आगरा में भी विरोध

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर आगरा में भी विरोध

February 7, 2026
हाईकोर्ट के अधिवक्ता से कुलसचिव ने कहा टोपादास तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई एक आईएएस के सामने बोलने की..

हाईकोर्ट के अधिवक्ता से कुलसचिव ने कहा टोपादास तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई एक आईएएस के सामने बोलने की..

April 2, 2025
पुलिस ने पति-पत्नी की अंतरंग फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 60 हजार !

पुलिस ने पति-पत्नी की अंतरंग फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 60 हजार !

July 16, 2023
तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शाम 6:00 बजे हुआ बंद

तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शाम 6:00 बजे हुआ बंद

May 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.