• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ढोल ताशों और 21 झांकियों संग निकली देवी शशिबाला की शोभायात्रा, श्री राम पार्क पर हुआ कन्या पूजन

ढोल ताशों और 21 झांकियों संग निकली देवी शशिबाला की शोभायात्रा, श्री राम पार्क पर हुआ कन्या पूजन

दुर्गा शक्ति महिला मंडल ट्रान्स यमुना कॉलोनी द्वारा विशाल मंदिर श्री राम पार्क पर कन्या पूजन किया गया

October 11, 2024
in Agra, Cultural

आगरा। ढोल ताशों पर देवी मां के भक्तिमय संगीत पर झूमते गाते श्रद्धालु और मन में श्रद्धा भाव को बढ़ाती देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां। मां के दर्शन और आशीर्वाद को लालायित सैकड़ों भक्तजन। भक्तिमय उत्साह व उमंग के साथ श्री शक्ति भजन मण्डल द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरु माता देवी शशिबाला की शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व एसीपी मयंक तिवारी ने भक्तजनों संग देवी मां की प्रतिमा की आरती कर किया।

संगीता सिनेमा चौराहे से प्रारम्भ शोभायात्रा में बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों संग सर्वप्रथम विध्नविनाशक श्रीगणपति की झांकी थी। बाबा बर्फानी, खाटू नरेश, कैला मैया, राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, बजरंग बली सहित देवी देवताओं की 21 आकर्षक झांकियों के संग शोभायात्रा का जगह-जगह आरती कर, देवी मां की प्रतिमा को चुनरी पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। भोगीपुरा, रुई की मंडी, शाहगंज चौराहा, नौबस्ता चौराहा, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार, एमजी रोड, नालबंद चौराहा, पंचकुईयां चौराहा से होते हुए शशि वैष्णव माता महाकाली मंडी चिल्लीपाड़ा शाहगंज पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके उपरान्त श्रद्दालुओं द्वारा भक्तिभाव से मंदिर में ज्योति प्रचंड (जगराता) व भगवती का गुणगान (जगराता) किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय अग्रवाल, दिलीप खंडेलवाल, सुनील करमचंदानी, हर्ष ढालिया, सुन्दरलाल, गुलशन माकन, अशोक, योगी अंकित, राहुल, प्रीतमदास, हेमन्त भोजवानी अशोक चावला आदि उपस्थित थे।

दूसरी ओर दुर्गा शक्ति महिला मंडल ट्रान्स यमुना कॉलोनी द्वारा विशाल मंदिर श्री राम पार्क पर कन्या पूजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व प्राचार्य ओम लता के द्वारा किया गया। पूजा पाठ और आरती के बाद 51 कन्याओं का पूजन कर कन्याओं को भोजन और भेंट दी गईं। इस दौरान लता रावत, राधा शर्मा, वंदना जायसवाल, मीरा तोमर, गायत्री जादौन, संगीता वर्मा, शालिनी खंडेलवाल, कामना, शीलू तोमर, सावित्री अग्रवाल, गुड़िया, खुशी आदि शामिल रहीं। 

इधर मिशन शक्ति के अन्तर्गत शारदीय नवरात्रे पर  जिला प्रशासन, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद व संस्कृति विभाग द्वारा मां दुर्गा मंदिर, शास्त्री पुरम में देवी गायन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया।

Previous Post

कैंट रेलवे स्टेशन पर सवारी बैठाने को लेकर भिड़े दो गुट

Next Post

गाजियाबाद से डांसर को काम दिलाने के बहाने बुलाया, तीन दिन तक हुआ उसके साथ दुष्कर्म

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
गाजियाबाद से डांसर को काम दिलाने के बहाने बुलाया, तीन दिन तक हुआ उसके साथ दुष्कर्म

गाजियाबाद से डांसर को काम दिलाने के बहाने बुलाया, तीन दिन तक हुआ उसके साथ दुष्कर्म

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस कमिश्नर का तबादला

पुलिस कमिश्नर का तबादला

January 9, 2024
मगरमच्छ से भिड़कर बचाई युवक ने अपनी जान

मगरमच्छ से भिड़कर बचाई युवक ने अपनी जान

May 16, 2025
होली के दिन मां को आ रही होगी दुनिया छोड़ जा चुके बेटे की याद, इसलिए इंस्पेक्टर दुबे पहुंचे ‘होली के दिन आज’

होली के दिन मां को आ रही होगी दुनिया छोड़ जा चुके बेटे की याद, इसलिए इंस्पेक्टर दुबे पहुंचे ‘होली के दिन आज’

March 14, 2025
अछनेरा:  हादसे में हुई दो लोगों की मौत

अछनेरा: हादसे में हुई दो लोगों की मौत

February 1, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.