• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
500 वाहन चोरी करने वाले गैंग से एसओजी और खंदौली थाना पुलिस की मुठभेड़

500 वाहन चोरी करने वाले गैंग से एसओजी और खंदौली थाना पुलिस की मुठभेड़

6 शातिर चोर पकड़े गए, एनसीआर में करते थे वाहन चोरी, आगरा में थी तैयारी

June 19, 2022
in Agra, Crime, National, News

आगरा। एनसीआर में वाहनों की चोरी करने वाले बड़े गैंग से एसओजी और खंदौली थाना पुलिस की एक्सप्रेस वे पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद 6 शातिर चोर पकड़ लिए गए। इनकी निशानदेही पर चोरी की 5 कार भी बरामद की गई हैं। गैंग को पकड़ने पर एसएसपी ने एसओजी टीम की पीठ थपथपाई है।

एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित और थानाध्यक्ष खंदौली आनंद वीर को सूचना मिली कि कुछ वाहन चोर एक्सप्रेस वे पर आने वाले हैं। झरना नाला पर गिरोह के सदस्यों के आते ही पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर चोरों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर 6 चोरों को पकड़ लिया। इनके नाम अनिल निवासी बुलंदशहर, संदीप निवासी गौतम बुद्ध नगर, विक्रांत निवासी गाजियाबाद, अंशुमन निवासी इटावा, आशुतोष निवासी इटावा, अंशुमन निवासी औरैया हैं।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर बेहद शातिर किस्म के हैं। वह एनसीआर में वाहनों की चोरी करते हैं। वहां कई जगह पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। इसलिए आगरा उनके द्वारा वाहन चोरी करने के लिए नया ठिकाना बनाया जा रहा था। अब तक उनके द्वारा करीब 500 वाहन चोरी किए जा चुके हैं। वाहन चोरी करने के बाद वह उन्हें उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम आदि जगहों पर बेच देते हैं। वाहन दूर इसलिए बेचे जाते हैं जिससे कोई ट्रेस ना कर सके।  चोरों द्वारा फर्जी आरसी तैयार की जाती थी। आरसी बनाने का तरीका उन्होंने यूट्यूब से सीखा था।

गाड़ी को डिवाइस से खोलकर वह उसे चोरी कर ले जाते थे। जिन गाड़ियों में जीपीएस लगा होता था उसका जीपीएस वह डीएक्टिवेट कर देते थे, जिससे गाड़ी मालिक को लोकेशन पता ना चले। एसएसपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए चोरों में अनिल के ऊपर 12, संदीप के ऊपर 8 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, थानाध्यक्ष खंदौली आनंद वीर सिंह, एसआई जितेंद्र सिंह, अक्षय राणा, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, आशीष शुक्ला, कॉन्स्टेबल विपिन कुमार, वसीम अकरम, मानवेंद्र उपाध्याय, आदेश कुमार आदि शामिल रहे।

स्कूटी चुराने से कैरियर किया था शुरू

पूछताछ में अनिल ने पुलिस को बताया कि उसने अपना कैरियर स्कूटी चुराने के साथ शुरू किया था। इसके बाद आज उसके द्वारा लग्जरी गाड़ियां चुराई जा रही हैं।  गाड़ियों के लॉक खोलने में उसे एक मिनट लगता है। अनिल ने बताया कि उसका सपना एक महल बनाने का था। इसलिए वह एक के बाद एक कई गाड़ियां चोरी कर रहा था।

पकड़े गए चोरों की जानकारी देते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह। साथ में हैं एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, थानाध्यक्ष आनंद वीर एवं अन्य।
Previous Post

उच्च शिक्षा आयोग में आगरा की अदिति सिंह राज्य में प्रथम स्थान पर चयनित

Next Post

सटोरिया संदीप की 1.15 करोड रुपए की संपत्ति जब्त

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
सटोरिया संदीप की 1.15 करोड रुपए की संपत्ति जब्त

सटोरिया संदीप की 1.15 करोड रुपए की संपत्ति जब्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नवीन स्टार्टअप की आधारशिला को मजबूत करेगा स्टार्टअप ऐरा कॉन्क्लेव : पूरन डावर

नवीन स्टार्टअप की आधारशिला को मजबूत करेगा स्टार्टअप ऐरा कॉन्क्लेव : पूरन डावर

April 12, 2024
पहले दिन आगरा से नौ और फतेहपुर सीकरी सीट से 35 नामांकन पत्र खरीदे गये

पहले दिन आगरा से नौ और फतेहपुर सीकरी सीट से 35 नामांकन पत्र खरीदे गये

April 12, 2024
यमुना मैया की सेहत पर कैमरों से नजर रख रहा नगर निगम

यमुना मैया की सेहत पर कैमरों से नजर रख रहा नगर निगम

June 28, 2024
हादसा-7: बिल्डर और जमीन मालिक भी हुए गिरफ्तार

हादसा-7: बिल्डर और जमीन मालिक भी हुए गिरफ्तार

January 27, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.