• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसएसपी के आदेश पर एत्माद्दौला थाने के दरोगा खिलाफ दर्ज हुआ चौथ वसूली की धारा में मुकदमा

एसएसपी के आदेश पर एत्माद्दौला थाने के दरोगा खिलाफ दर्ज हुआ चौथ वसूली की धारा में मुकदमा

एक प्रतिवादी से धारा हटाने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये

October 27, 2022
in Agra, News, Police

आगरा। एत्माद्दौला थाने के एक दरोगा के खिलाफ चौथ वसूली और धमकी देने की धारा में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा इंस्पेक्टर की ओर से दर्ज कराया गया है। इधर मुकदमा दर्ज होने की भनक लगने पर दरोगा चार-पांच दिन पहले ही थाने से गैर हाजिर हो गया है। 

खुशबू ने तीन अगस्त 2022 को पति मथुरा निवासी संजय, ससुर रनवीर और सास शिवकुमारी के विरुद्ध  दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, आपराधिक साजिश और गर्भपात कराने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था।  विवेचना मनवीर सिंह कर रहे थे।  विवेचक ने इस मामले में जानलेवा हमला और गर्भपात कराने की धारा हटाकर दहेज उत्पीड़न की धारा में चार्जशीट लगा दी। इधर संजय ने थाने में आकर पुलिस की वीडियो बनाई थी। संजय का कहना था कि उससे धारा हटाने के नाम पर 50 हजार की चौथ वसूली गई है। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने मामले में सीओ छत्ता ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। एसएसपी ने छुट्टी पर जाने से पहले एसपी सिटी विकास कुमार से दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा था। छुट्टी से वापस आने पर जब उन्हें यह जानकारी हुई कि मुकदमा  दर्ज नहीं कराया गया है तो वह नाराज हुए। बीती रात इंस्पेक्टर विनोद कुमार की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दरोगा मनवीर का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह पूर्व में अछनेरा थाने से एक विवाद के चलते हटे थे। बताया जा रहा है कि मनवीर सिंह को इस बात की भनक लग गई थी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रहा है। इसलिए वह चार-पांच दिन पहले ही थाने से गैर हाजिर हो गए हैं। मनवीर सिंह का किसी कारणवश इंस्पेक्टर का प्रमोशन भी रुक गया था।  एत्माद्दौला थाने में एक और दरोगा भी अधिकारियों के रडार पर है।

इधर मनवीर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच खलबली मच गई है। क्योंकि इस बात को सभी जानते हैं एसएसपी प्रभाकर चौधरी को भ्रष्टाचार पसंद नहीं है। आने वाले दिनों में कई और पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। इसके साथ ही एक सूची और आ रही है जिसमें कारखासी करने वाले पुलिसकर्मी शामिल हैं।

सीओ की पूरी पेशी लाइन हाजिर

आगरा। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा की पूरी पेशी को देर रात एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि पेशी में मौजूद पुलिस कर्मियों की कार्यशैली सवालों के घेरे में थी। इसके अलावा वह सीओ के दिशा निर्देश भी नहीं मानते थे। सीओ ने भी सभी के खिलाफ शिकायत की थी।

Previous Post

ताजमहल पर न्यूजीलैंड के पर्यटक को बंदर ने काटा

Next Post

हेड कांस्टेबल ने शराब पीकर थानाध्यक्ष से की अभद्रता, निलंबित

Related Posts

फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

June 11, 2026

आगरा। दवा व्यापार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और नकली, नशीली तथा एक्सपायरी दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने...

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

June 11, 2026

आगरा। सिकंदरा थाने में वारंटी महिला को जमीन पर गिरा गिरा कर लात घूसों बेल्टों से थर्ड डिग्री दिए जाने...

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

June 10, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने बुधवार को धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल...

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

Next Post
हेड कांस्टेबल ने शराब पीकर थानाध्यक्ष से की अभद्रता, निलंबित

हेड कांस्टेबल ने शराब पीकर थानाध्यक्ष से की अभद्रता, निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एक राष्ट्र एक चुनाव पर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किए विचार व्यक्त

एक राष्ट्र एक चुनाव पर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किए विचार व्यक्त

May 19, 2025
आगरा में हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की निगरानी फेल, रकाबगंज में गारमेंट की दुकान में हिस्ट्रीशीटर ने गिरोह के साथ की चोरी

आगरा में हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की निगरानी फेल, रकाबगंज में गारमेंट की दुकान में हिस्ट्रीशीटर ने गिरोह के साथ की चोरी

September 6, 2025
नगर निगम और प्राधिकरण ने मिलकर सड़क पर किए गए निर्माण कराए ध्वस्त

नगर निगम और प्राधिकरण ने मिलकर सड़क पर किए गए निर्माण कराए ध्वस्त

January 17, 2025
घट रहा है भारत का बचपन, बढ़ रही जवानी और बुढ़ापा

घट रहा है भारत का बचपन, बढ़ रही जवानी और बुढ़ापा

March 15, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त
  • महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज
  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.