• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

December 11, 2025
in administration, Agra, Crime, Good Work

आगरा। कुछ दिन पूर्व विजय नगर कॉलोनी में बहुमंजिली बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने अनेक लोगों की जान जोखिम में डाल दी थी। आग की भयावह लपटों और धुएं से भरे वातावरण में तीन नागरिक ऐसी स्थिति में फंस गए जहां से बाहर निकलना लगभग असंभव प्रतीत हो रहा था। इसी नाजुक घड़ी में संजय प्लेस फायर स्टेशन के फायरकर्मी रामकेश गुर्जर आगे आए और अपनी जान जोखिम में डालते हुए तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

उनकी इस वीरता और मानव जीवन बचाने वाली दक्षता से प्रभावित होकर लीडर्स आगरा परिवार ने उन्हें संजय प्लेस फायर स्टेशन पर जाकर सम्मानित किया। संस्था के महामंत्री सुनील जैन के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रामकेश गुर्जर को ससम्मान अभिनंदन किया और उन्हें भगवान राम की प्रतिमा भेंट की।

सम्मान समारोह के दौरान फायर स्टेशन प्रभारी सोमदत्त शर्मा को भी इलायची की माला पहनाकर उनके नेतृत्व एवं पूरी टीम के सराहनीय कार्य के लिए नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सुनील जैन ने कहा कि फायरकर्मी रामकेश गुर्जर ने असाधारण साहस दिखाकर तीन लोगों को जीवनदान दिया। यह पूरी तरह प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है।सम्मान कार्यक्रम में सुनील बग्गा, रोबिन जैन, अवधेश उपाध्याय, पूजा भोमिक, सुन्दर लाल चेतवानी, संजय कुमार एडवोकेट, ओमप्रकाश मेडतवाल, राहुल जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

फेसबुक पर हुई अनजान दोस्ती धीरे-धीरे व्हाट्सऐप और टेलीग्राम तक पहुंची, दस लाख ठगे

Next Post

फर्जी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
फर्जी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा

फर्जी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हुक्का बार में पुलिस का छापा

हुक्का बार में पुलिस का छापा

December 26, 2023
सेना की वर्दी पहनकर 50 हजार में भर्ती कराने का ठेका लेने वाला दबोचा

सेना की वर्दी पहनकर 50 हजार में भर्ती कराने का ठेका लेने वाला दबोचा

January 15, 2023
भीम नगरी के लिए टोरेंट पावर ने कसी कमर, ट्रांसफार्मर किए स्थापित

भीम नगरी के लिए टोरेंट पावर ने कसी कमर, ट्रांसफार्मर किए स्थापित

April 8, 2026
मलपुरा में दोस्त पर फायरिंग, पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी

मलपुरा में दोस्त पर फायरिंग, पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी

February 7, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.