• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फेसबुक पर हुई अनजान दोस्ती धीरे-धीरे व्हाट्सऐप और टेलीग्राम तक पहुंची, दस लाख ठगे

फेसबुक पर हुई अनजान दोस्ती धीरे-धीरे व्हाट्सऐप और टेलीग्राम तक पहुंची, दस लाख ठगे

December 11, 2025
in Agra, Crime, Tech

आगरा। सोशल मीडिया पर दोस्ती करना मधुनगर निवासी सुनील सिंह यादव के लिए महंगा साबित हुआ। फेसबुक पर हुई अनजान दोस्ती धीरे-धीरे व्हाट्सऐप और टेलीग्राम तक पहुंची, जहां उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 10 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार बना लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना आगरा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुनील सिंह ने बताया कि 11 जून 2025 को फेसबुक पर इशिका सेन उर्फ संगनिका बनर्जी नाम की युवती से उनकी दोस्ती हुई। शुरुआती दिनों में सामान्य बातचीत के बाद युवती ने अपना व्हाट्सऐप नंबर दिया और यहीं से निवेश की बातें शुरू होने लगीं। युवती ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग का भरोसा दिलाते हुए एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया।

टेलीग्राम ग्रुप में सुनील की मुलाकात सजीव भटनागर नाम के व्यक्ति से कराई गई, जिसने खुद को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताया। उसने लगातार बड़े मुनाफे का लालच देकर सुनील को निवेश के लिए प्रेरित किया। भरोसा दिलाने के लिए फर्जी स्क्रीनशॉट और नकली प्रॉफिट रिपोर्ट भी भेजी गईं। धीरे-धीरे करके सुनील से कुल 10 लाख रुपये विभिन्न डिजिटल माध्यमों से ले लिए गए।

लेकिन जब न कोई मुनाफा मिला, न ही मूल धन वापस मिला, तो सुनील को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और थाना साइबर क्राइम आगरा में तहरीर दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए फेसबुक प्रोफाइल, व्हाट्सऐप नंबर, टेलीग्राम चैट और डिजिटल भुगतान के साक्ष्य की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

चिकित्सक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर अभी तक रद्द नहीं होने पर कल से हड़ताल का ऐलान

Next Post

आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ठक-ठक गैंग ने हरीपर्वत पुलिस के ऊपर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में दो के पैर में लगी गोली

ठक-ठक गैंग ने हरीपर्वत पुलिस के ऊपर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में दो के पैर में लगी गोली

May 12, 2025
शिक्षक की हत्या के विरोध में आगरा में भी पांच मूल्यांकन केदो पर काम ठप रहा

शिक्षक की हत्या के विरोध में आगरा में भी पांच मूल्यांकन केदो पर काम ठप रहा

March 18, 2024
तेज बारिश होने से लोगों को मिली उमस से राहत, कई जगह हुआ जलभराव

तेज बारिश होने से लोगों को मिली उमस से राहत, कई जगह हुआ जलभराव

June 28, 2025
सादाबाद थाने में पुलिस ने तीन दिन दी किसान को थर्ड डिग्री, दोबारा के डर से किया सुसाइड

सादाबाद थाने में पुलिस ने तीन दिन दी किसान को थर्ड डिग्री, दोबारा के डर से किया सुसाइड

June 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.