• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छत्रपति शिवाजी संग्रहालय बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र: योगेंद्र उपाध्याय

छत्रपति शिवाजी संग्रहालय बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र: योगेंद्र उपाध्याय

लाल किला शिवाजी प्रतिमा से शुरू हुई गरुड़ झेप यात्रा

August 17, 2024
in administration, Agra, Cultural, News, Politics

आगरा। 17 अगस्त 1666 को महाराज छत्रपति शिवाजी अपनी कार्यकुशलता, युद्ध क्षमता और वीरता के बल पर औरंगजेब की कैद से मुक्त होकर आगरा से निकले थे। शिवाजी के सेनापतियों के 14वें वंशज इस दिन को स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए आगरा से राजगढ़ तक 1253 किलोमीटर लंबी गरुड़ झेप यात्रा निकाल रहे हैं। लाल किला के सामने शिवाजी प्रतिमा स्थल से शुरू हुई इस यात्रा में एक हजार धावक 100 साइकिल सवार सम्मिलित हुए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि छत्रपति शिवाजी को लेकर इतिहासकारों के शोध के बाद कोठी मीना बाजार स्थित राम सिंह की कोठी को संग्रहालय और स्मारक के रूप में विकसित किया जायेगा। यह भव्य संग्रहालय पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस मौके पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी की युद्ध कौशलता, वीरता और राष्ट्रीय एकता की भावना का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज ने 17 अगस्त 1666 को औरंगजेब को उस समय छठी का दूध याद दिला दिया होगा जब हजारों सैनिकों की आंखों में धूल झोंक कर अपनी कुशलता से छत्रपति शिवाजी महाराज अपने पुत्र के साथ आगरा से निकले थे।

मराठी कलाकारों ने दिखाई युद्ध कला

छत्रपति शिवाजी के सेनापतियों के 14वें वंशजों की मौजूदगी में लाल किला के सामने शिवाजी महाराज प्रतिमा के समक्ष मराठी कलाकारों ने प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन किया। यात्रा संयोजक मारुति आभा गोले ने बताया कि आज भी हम लोग शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दर्शाई और बताई गई युद्ध कौशल कला और करतब का अनुसरण करते हैं। इस मौके पर गोवा से आई महिला कलाकारों ने भी युद्ध कला में तलवारबाजी, लाठी कला का प्रदर्शन किया।

कोठी मीना बाजार में बनेगा भव्य संग्रहालय

99 दिन तक मुगल शासक औरंगजेब की कैद में छल से रहने वाले शिवाजी महाराज की स्मृति में कोठी मीना बाजार में भव्य स्मारक बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के मुताबिक़ इस स्थल पर 100 फुट ऊंची छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी। ऐसा होने से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच आपसी सौहार्द के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। संग्रहालय में छत्रपति शिवाजी की वीरता कार्यकुशलता और युद्ध कौशल क्षमता से संबंधित दृश्यों को संग्रहीत किया जाएगा।

Previous Post

एत्मादौला क्षेत्र में अजगर देखने के बाद लोगों की बढ़ी बेचैनी

Next Post

नीसा की मांग पर सीबीएसई ने अपने संबद्धता नियमों में किया संशोधन

Related Posts

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

August 23, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा की टाउनशिप नर्मदापुरम और गंगापुरम के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए अब...

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

August 22, 2026

आगरा। इंस्पेक्टर साहब मैं तो बर्बाद हो गई। मेरे पैसे और आभूषण गुम हो गए। घरवाले मुझे ताना दे देकर...

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

August 22, 2026

आगरा। आरपीएफ और जीआरपी राजामंडी चौकी पुलिस द्वारा ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर तीन चोरों को...

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

August 21, 2026

आगरा। एसएन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर स्थित बाल रोग वार्ड में शुक्रवार दोपहर में...

Next Post
नीसा की मांग पर सीबीएसई ने अपने संबद्धता नियमों में किया संशोधन

नीसा की मांग पर सीबीएसई ने अपने संबद्धता नियमों में किया संशोधन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गिजौली गांव जा रहे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को किया गया हाउस अरेस्ट

गिजौली गांव जा रहे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को किया गया हाउस अरेस्ट

September 30, 2025
दरोगा ने महिला कॉन्स्टेबल पर बनाया दोस्ती का दबाव, कहा पेट भी कम कर लूंगा, इंस्पेक्टर के सामने रोई कांस्टेबल

दरोगा ने महिला कॉन्स्टेबल पर बनाया दोस्ती का दबाव, कहा पेट भी कम कर लूंगा, इंस्पेक्टर के सामने रोई कांस्टेबल

December 26, 2025
फर्जी शस्त्र लाइसेंस की शिकायत पर मिली हत्या की धमकी, एसटीएफ के पत्र पर नहीं लिखा मुकदमा

फर्जी शस्त्र लाइसेंस की शिकायत पर मिली हत्या की धमकी, एसटीएफ के पत्र पर नहीं लिखा मुकदमा

May 27, 2025
11 से 17 अगस्त तक घर-घर में फहराया जाएगा तिरंगा

11 से 17 अगस्त तक घर-घर में फहराया जाएगा तिरंगा

July 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज
  • आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात
  • ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है
  • पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.