आगरा। आज सुबह 4:00 बजे से पड़ रही बारिश ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी की पोल खोलकर रख दी है। पानी से सड़कें लबालब हो गईं हैं। घरों में भी एक फीट तक पानी भर गया है।
लगातार बारिश होने से शहर के कई क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है। शहर के प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भी एक फीट तक पानी भर गया है। पानी भरने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। बिजली घर पर भी काफी पानी भरने के कारण राहगीरों को वहां से निकलने में परेशानी हुई। एत्माद्दौला, लोहामंडी, ताजगंज, शाहगंज आदि की कई बस्तियों में पानी घरों में घुसने के कारण लोगों का सामान खराब हो गया।











