आगरा। ताजगंज में इंडिया वन के एटीएम को तोड़कर बदमाशों ने उसे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। सुबह एक व्यक्ति एटीएम में कैश निकालने के लिए पहुंचा तो उसे एटीएम टूटा हुआ मिला। व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए।
एकता चौकी क्षेत्र में श्यामो मोड पर इंडिया वन कंपनी का एटीएम है। बीती रात बदमाशों ने इसकी स्क्रीन तोड़ दी और इसे उखाड़ कर ले जाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि एटीएम के आसपास काफी लोग भी सोते हैं। बीती रात बारिश पड़ने के कारण वह नहीं सोए थे। इसी बात का बदमाशों ने फायदा उठाया। इंस्पेक्टर भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बदमाशों का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।











