आगरा। आज बकरीद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।ताजमहल के अलावा आगरा की प्रमुख मस्जिदों में खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके। ताजमहल में तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहा। मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
ईदगाह पर सुबह सात बजे, जामा मस्जिद में सुबह 7.30 बजे, अकबरी मस्जिद में आठ बजे, ताजमहल की शाही मस्जिद में 8.45, शाही मस्जिद नौ बजे नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी।











