• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विवि कर्मचारी संघ चुनाव में मतदान से पहले प्रत्याशियों ने साड़ी, घड़ी, पैंट-सूट बांटे

विवि कर्मचारी संघ चुनाव में मतदान से पहले प्रत्याशियों ने साड़ी, घड़ी, पैंट-सूट बांटे

देर रात तक पार्टियों का दौर जारी, कल होगा मतदान, शाम तक आ जाएगा रिजल्ट

September 17, 2024
in administration, Agra, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को कर्मचारी संघ चुनाव का मतदान होना है। शाम तक रिजल्ट भी घोषित हो जाएगा। मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को प्रत्याशियों ने कर्मचारियों को वोट देने के लिए जमकर उपहार बांटे। कर्मचारियों ने भी सभी प्रत्याशियों से यह उपहार तो ले लिए, लेकिन वोट किसे देंगे यह नहीं बताया। किसी प्रत्याशी ने साड़ी, किसी ने छाता,  किसी ने पेंट सूट का कपड़ा तो किसी ने घड़ी बांटी। एक प्रत्याशी ने कर्मचारियों की पत्नियों के लिए महंगी सिंगारदानी दीं, जिससे पत्नियां अपने पतियों पर दबाव बनाएं कि उन्हीं को वोट देना है। देर रात तक कई प्रत्याशियों की दारू पार्टी भी जारी थी, जिसमें कर्मचारी आनंद उठा रहे थे। 

बता दें कि विश्वविद्यालय में पांच पदों पर कर्मचारी संघ का चुनाव होता है। इन पांच पदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। पिछला चुनाव 15 जुलाई 2019 को हुआ था। पदाधिकारियों का कार्यकाल एक साल का होता है। एक साल अधिकतम और बढ़ सकता है। लेकिन तीन साल से कर्मचारी चुनाव का इंतजार कर रहे थे। कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव ने कुलपति को चुनाव कराने को कई बार पत्र दिया लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। इसके बाद चुनाव कराने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट ने चार सप्ताह के अंदर चुनाव कराने का आदेश जारी किया है। कल मतदान होना है। 399 कर्मचारी मतदान करेंगे। सेठ पदमचंद जैन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर बृजेश रावत को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। शाम 5:00 बजे तक रिजल्ट घोषित हो जाएगा। 

अध्यक्ष पद की बात करें तो इस पर अखिलेश चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, ब्रिज किशोर शर्मा, नवीन अग्रवाल खड़े हुए हैं।  महामंत्री पद की बात करें तो इस पर अरविंद गुप्ता, बृजेश वर्मा, संजय चौहान, शिव गोविंद भदोरिया खड़े हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर आशु सिंह, निखिल शर्मा, सतीश मौर्य, सुमित चौधरी, सयुंक्त सचिव पद पर कालीचरण यादव, कुलदीप यादव, नीलम शर्मा, सौरभ शर्मा, ममता शर्मा,  कोषाध्यक्ष पद पर रोहित शर्मा, शशांक सिंह, मलखान सिंह खड़े हुए हैं। मंगलवार को विश्वविद्यालय में पूरी तरीके से चुनावी माहौल रहा। प्रत्याशियों ने वोट पाने के लिए लाखों रुपए के उपहार बांटे।  शाम के बाद प्रत्याशियों ने अपने गुप्त स्थान पर पार्टियां देना शुरू कर दिया। महंगी से महंगी शराब पिलाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि एक प्रत्याशी ने 600 से 700 वाली बोतल रखी थी। कर्मचारियों को सूचना मिली दूसरी जगह रेड लेबल चल रही है। कर्मचारी दो पैक पीने के बाद पेट, शरीर और सर में दर्द होने का बहाना बनाते हुए उस प्रत्याशी के पास पहुंच गए जो रेड लेबल पिला रहा था। वहां जाकर बोले यहां अच्छी व्यवस्था है। चुनाव तीन-चार दिन बाद होता तो लगातार पीते ही रहते। प्रत्याशी हाथ जोड़कर कर्मचारियों से बोल रहा था। इतनी मत पी लेना कि सुबह उठ भी ना पाओ। सुबह वोट देना है, याद रखना। एक कर्मचारी झूमते हुए बोला आपकी जीत पक्की है। आप कहो तो माला अभी पहना दूं।

Previous Post

दो पक्षों में बीच बचाव करने पहुंची पीआरवी पर पथराव

Next Post

विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अखिलेश चौधरी छठवीं बार अध्यक्ष, अरविंद गुप्ता सातवीं बार महामंत्री बने

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
विवि कर्मचारी संघ चुनाव:  अखिलेश चौधरी छठवीं बार अध्यक्ष, अरविंद गुप्ता सातवीं बार महामंत्री बने

विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अखिलेश चौधरी छठवीं बार अध्यक्ष, अरविंद गुप्ता सातवीं बार महामंत्री बने

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

January 4, 2026
रूस-यूक्रेन में कुछ समझौतों पर बन रही सहमति, खत्म होगी जंग ?

रूस-यूक्रेन में कुछ समझौतों पर बन रही सहमति, खत्म होगी जंग ?

March 16, 2022
मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग में पहला पियर कैप रखा गया

मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग में पहला पियर कैप रखा गया

December 1, 2024
काम करने के लिए संभागीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के द्वारा मांगी जा रही थी दस लाख की रिश्वत, रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

काम करने के लिए संभागीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के द्वारा मांगी जा रही थी दस लाख की रिश्वत, रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

August 17, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.