• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यह सरकार झूठ बोलने में माहिर है, काम कुछ करती नहीं: शिवपाल यादव

यह सरकार झूठ बोलने में माहिर है, काम कुछ करती नहीं: शिवपाल यादव

आगरा के जैतपुर में दंगल में भाग लेने पहुंचे सपा के महासचिव शिव पाल सिंह यादव

February 24, 2026
in Agra, Politics

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आगरा के जैतपुर में आयोजित दंगल से 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी। स्वर्गीय सेवाराम की स्मृति में आयोजित दंगल मेले में शामिल होने पहुंचे शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए और कहा कि झूठे वादों, बढ़ते भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है।

आगरा के जैतपुर में दंगल में भाग लेने पहुंचे सपा के महासचिव शिव पाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हालिया घटनाओं में पहले शंकराचार्य का अपमान किया गया, केवल गंगा स्नान का मुद्दा था लेकिन स्नान न करने देने से गंगा का भी अपमान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य के शिष्यों की पिटाई की गई और अब उन पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र और धार्मिक आस्था दोनों पर हमला बताया।

शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार झूठ बोलने में माहिर है, काम कुछ करती नहीं। उन्होंने कहा कि अभी तक किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। पहले जीएसटी और टैक्स बढ़ाए गए और अब चुनाव नजदीक आते ही उन्हें कम करने की बात की जा रही है। यह जनता को गुमराह करने की राजनीति है। उन्होंने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों डिप्टी मिनिस्टर अपने-अपने विभागों में प्रभावी नहीं हैं, वे ट्रांसफर तक नहीं करा पा रहे। विधायकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही और पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। शिवपाल यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर होने चाहिए, लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं लग रही है। ब्राह्मण समाज को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाजवादी पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा और ब्राह्मण समाज का साथ पार्टी को मजबूती देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर सपा का संगठन पूरी तरह तैयार है और जनता के सहयोग से बहुमत की सरकार बनेगी।

Previous Post

भारत-मालदीव संसदीय मैत्री समूह में राज्यसभा सांसद नवीन जैन नामित

Next Post

मंडलायुक्त को आवास विकास परिषद की ग्रीन एनक्लेव बिल्डिंग मिली जर्जर और बदतर हालत में

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
मंडलायुक्त को आवास विकास परिषद की ग्रीन एनक्लेव बिल्डिंग मिली जर्जर और बदतर हालत में

मंडलायुक्त को आवास विकास परिषद की ग्रीन एनक्लेव बिल्डिंग मिली जर्जर और बदतर हालत में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 3 लोगों को 10 वर्ष का कारावास

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 3 लोगों को 10 वर्ष का कारावास

September 21, 2022
अवैध खनन करने वाले सरगनाओं के ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी पुलिस

अवैध खनन करने वाले सरगनाओं के ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी पुलिस

August 26, 2022
ताजगंज में अवैध सब्जी मंडी के खिलाफ बड़ा अभियान चला

ताजगंज में अवैध सब्जी मंडी के खिलाफ बड़ा अभियान चला

June 30, 2026
शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का उमड़ा सैलाब

शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का उमड़ा सैलाब

July 14, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.