• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गुलाल ने एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में छोड़ी अपनी छाप

गुलाल ने एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में छोड़ी अपनी छाप

October 10, 2025
in administration, Agra

आगरा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में छात्रा गुलाल एक दिन की जिलाधिकारी बनीं। जिस तरीके से उन्होंने जनसुनवाई की और दिशा निर्देश दिए उससे सभी का दिल जीत लिया।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा परिषद के श्यामा देवी कंपोजिट विद्यालय की छात्रा गुलाल को एक दिन के लिए आगरा की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्वयं गुलाल का स्वागत किया और अपनी सीट प्रदान कर औपचारिक रूप से उसे डीएम का पदभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करते ही डीएम गुलाल ने इस तरीके से जनसुनवाई की कि ऑफिस में मौजूद सभी लोग गदगद हो गए।  पहले आवेदन में एक विद्यालय के बच्चों को फतेहपुर सीकरी भ्रमण हेतु अनुमति मांगी गई थी, जिस पर गुलाल ने आदेश देते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़ी हर पहल का प्रशासन को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने अधीक्षण पुरातत्वविद को नियमानुसार अनुमति देने के निर्देश दिए। दूसरे मामले में मधुविहार फेस-2 झूलेलाल कॉलोनी के लोगों ने अवैध तबेले की शिकायत की। इस पर छात्रा डीएम गुलाल ने नगर निगम को मौके पर जांच कर निस्तारण करने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों, जिलाधिकारी न्यायालय, अपर जिलाधिकारी कार्यालय व राजस्व शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली, दस्तावेजी प्रक्रिया और निर्णय लेने की विधि की जानकारी दी गई। मीडिया से बातचीत में गुलाल ने कहा कि हर लड़की को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी भी समस्या को माता-पिता, खासतौर पर अपनी मां से साझा करने में हिचकना नहीं चाहिए।
उसने बताया कि वह भविष्य में अधिकारी बनकर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना चाहती है।  जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि गुलाल जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं।

Previous Post

सिपाही ने अपर जिला जज का फर्जी लेटर बनाकर किए उनके फर्जी हस्ताक्षर, तीन साल की सजा

Next Post

आगरा फ़ोर्ट स्टेशन के बाहर 1540 किलो नकली खोया पकड़ा गया

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

Next Post
आगरा फ़ोर्ट स्टेशन के बाहर 1540 किलो नकली खोया पकड़ा गया

आगरा फ़ोर्ट स्टेशन के बाहर 1540 किलो नकली खोया पकड़ा गया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डीजीपी मुकुल गोयल अकर्मण्यता और अवहेलना में हटाये गए

डीजीपी मुकुल गोयल अकर्मण्यता और अवहेलना में हटाये गए

May 11, 2022
धूमधाम से निकली क्रिकेटर दीपक चाहर की बारात, एक दूसरे के हुए दीपक और जया

धूमधाम से निकली क्रिकेटर दीपक चाहर की बारात, एक दूसरे के हुए दीपक और जया

June 1, 2022
शाहगंज थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए निर्वस्त्र होकर युवक ने किया कलेक्ट्रेट पर हंगामा

शाहगंज थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए निर्वस्त्र होकर युवक ने किया कलेक्ट्रेट पर हंगामा

April 6, 2026
ताजमहल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

ताजमहल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

June 29, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार
  • झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर
  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.